कोरोना के साथ 'निसर्ग' का पुरे प्रदेश में दिखा असर: नदी-नाले उफान पर , 27 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी
'Nisarg' with Corona shows impact in entire state: Heavy rains warn in 27 districts
कोरोना के साथ 'निसर्ग' का पुरे प्रदेश में दिखा असर: नदी-नाले उफान पर , 27 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी .....
निसर्ग तूफान (Nisarga) का असर पूरे मध्य प्रदेश के अधिकतर जिले में देखने को मिल रहा है| अधिकांश जिलों में बुधवार रात से तेज हवाओं के साथ रुक-रुककर बारिश का सिलसिला जारी है। वहीं कई जगह तेज बारिश से नदी-नाले भी उफान पर आ गए हैं | भोपाल और इंदौर सहित कई इलाकों में निसर्ग की वजह से तेज बारिश हो रही है। कई इलाकों में खुले में रखा अनाज भीग गया है|
मौसम विभाग की मानें तो अभी निसर्ग के कारण 2 से 3 दिन तक प्रदेश में बारिश का सिलसिला जारी रह सकता है| इसके बाद निसर्ग के कमजोर होने की संभावना है| विभाग ने बुधवार को ही प्रदेश के 18 जिलों में जोरदार बारिश की चेतावनी जारी की थी, जिसमें राजधानी भोपाल भी शामिल था। अब 27 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए अति वर्षा की चेतावनी दी है|
27 जिलों में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट
मध्य प्रदेश में मौसम केंद्र ने अगले 24 घंटे रीवा, सीधी, सिंगरौली, सतना, अनूपपुर, शहडोल, उमरिया, डिंडोरी, कटनी, जबलपुर, नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, पन्ना, दमोह, सागर, छतरपुर, विदिशा, रायसेन, सीहोर भोपाल, होशंगाबाद, बैतूल, हरदा, बुरहानपुर, खंडवा, देवास और अशोकनगर में भारी बारिश की चेतावनी का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। यहां कई हिस्सों में भारी बारिश और कुछ इलाकों में अति भारी बारिश होने की संभावना है| वहीं सागर संभाग के जिलों में, भोपाल, इंदौर, उज्जैन, रीवा, शहडोल जबलपुर संभाग के जिलों में बारिश या गरज चमक के साथ बौछारे गिर सकती हैं|


Comments (0)
Facebook Comments