प्रधानमंत्री श्री मोदी से मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में हुई अतिवृष्टि और बाढ़ की स्थिति के संबंध में की चर्चा
Chief Minister Shri Chouhan discussed with the Prime Minister Shri Modi regarding the situation of excessive rains and floods in the state.
प्रधानमंत्री श्री मोदी से मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश में हुई अतिवृष्टि और बाढ़ की स्थिति के संबंध में की चर्चा
भोपाल। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेश में विगत दिनों हुई अतिवृष्टि और इससे उत्पन्न बाढ़ एवं जल-भराव की स्थिति के संबंध में फोन पर चर्चा की। मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रधानमंत्री श्री मोदी को बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों और आगामी दिनों में संभावित स्थिति की जानकारी और जिलों में चल रहे रेस्क्यू ऑपरेशन और राहत के लिए की गई व्यवस्था के संबंध में बताया।
मुख्यमंत्री श्री चौहान ने प्रदेश के प्रभावित क्षेत्रों में बचाव कार्य के लिए सेना और एनडीआरएफ की टुकड़ियाँ तत्काल उपलब्ध कराने के लिए प्रधानमंत्री श्री मोदी का आभार माना।


Comments (0)
Facebook Comments