भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी की निव रखने वालों वरिष्ट कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठजनों का युवामोर्चा ने किया सम्मान...
Yuva Morcha honored the senior workers and seniors who laid the foundation of the party on BJP foundation day.
भाजपा स्थापना दिवस पर पार्टी की निव रखने वालों वरिष्ट कार्यकर्ताओं एवं वरिष्ठजनों का युवामोर्चा ने किया सम्मान...
छिंदवाड़ा। भाजपा स्थापना दिवस पर भारतीय जनता युवा मोर्चा ज़िला अध्यक्ष योगेन्द्र प्रताप राणा व पदाधिकारियों ने पार्टी की नींव रखने वालों वरिष्ट कार्यकर्ताओं का श्रीफल-भगवा गमछा व पुष्प माला से सम्मान किया युवामोर्चा के इस सम्मान से वरिष्ठजन भावुक हुए व इस कार्यक्रम को एक अनोखी सराहनीय पहल बताई और कहा की भाजपा की स्थापना से आज वर्तमान स्थिति तक लाखों कार्यकर्ताओं ने अपनी आहुति दी है तब जाकर आज भाजपा विश्व की सबसे बड़ी पार्टी बन पाई है
स्वंत्रता संग्राम सेनानी व जनसंघी बोले:- युवाओं द्वारा सम्मान से गदगद हूँ
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व जनसंघी रूपचंद राय दादा ने कहा की ये श्रीफल भेंट नारियल नही ये आत्मा है जिसे आप युवाओं से पाकर हम धन्य हो गए,
लोकतंत्र सेनानी व पूर्व जिला मंत्री बोले:- कार्यकर्ता ही पार्टी की अमूल धरोहर..
लोकतंत्र सेनानी व पूर्व ज़िला महामंत्री दीनदयाल मोहने जी ने कहा वरिष्ठ कार्यकर्ता पार्टी की आमूल्य धरोहर है जो आज विश्व मे भाजपा सबसे बड़ी पार्टी बनी है
पूर्व मंत्री चौधरी चंद्रभान सिंह ने कहा- कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत का नतीजा..
पूर्व मंत्री श्री चौधरी चन्द्रभान जी ने कहा की वरिष्ठ कार्यकर्ताओं ने अपनी कड़ी मेहनत व अपना पूरा जीवन अपनी पार्टी के लिए खपा दिया व अपने व्यक्तिगत जीवन को दरकिनार कर पार्टी के लिए पूर्ण समर्पण दिया,
पार्षद विजय पांडे ने बोले -: कार्यकर्ता की मेहनत का नतीजा..
सभापति व पार्षद विजय पांडेय जी ने कहा की आज भाजपा जो कुछ भी है वरिष्ठ कार्यकर्ताओ के समर्पण और त्याग की वजह से है हमने लगातार पार्टी में धैर्य रखते हुए कार्य किया और पार्टी ने मुझ जैसे सामान्य कार्यकर्ता को इतनी महत्वपूर्व ज़िम्मेदारी प्रदान की उसके लिए हमेशा पार्टी का आभारी रहूंगा
पूर्व जिलाध्यक्ष पोफली बोले- पार्टी के लिये कार्य करना गर्व की बात..
पूर्व ज़िला अध्यक्ष रमेश पोफली ने कहा की भाजपा में कार्य करना राष्ट्र के लिए कार्य करना है हमें गर्व है की हमने अपना जीवन राष्ट्र कार्य के लिए समर्पित किया है सम्मान पाकर मै बहुत ही अभिभूत हूँ,
पूर्व जिला महामंत्री राजु नरोटे ने कहा- युवा ही पार्टी का भविष्य
पूर्व ज़िला महामंत्री राजू नरोटे ने कहा की आप युवा ही पार्टी का भविष्य है हमने अपनी युवा अवस्था पार्टी को दे दी और आज भी जहाँ हमारी आवश्यकता होती है हम तत्पर खड़े रहते है
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष रघुवंशी ने कहा:- भाजपा में नही चलता परिवारवाद*
पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष कन्हईराम रघुवंशी जी ने कहा की भाजपा परिवारवाद से दूर विचारधारा पर चलने वाली पार्टी है हम जैसे सामान्य लोगों को पार्टी ने इतना बड़ा पद और क़द दिया हम उसके आभारी है हमारे कण कण में भाजपा बसी है
इन वरिष्ठ कार्यकर्ताओ का हुआ सम्मान...
युवा मोर्चा के कार्यक्रम में जनसंघी स्वतंत्रता संग्राम सेनानीरूपचंद राय जी जनसंघी जय शंकर साहू जी,पूर्व मंत्री चौधरी चन्द्रभान जी, पूर्व ज़िला अध्यक्ष रमेश पोफली जी, पूर्व ज़िला अध्यक्ष दौलत सिंह ठाकुर जी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष कन्हई राम रघुवंशी जी, पूर्व ज़िला महामंत्री राजू नरोटे जी, लोकतंत्र सेनानी दिनदयाल मोहने जी, पूर्व मंडी अध्यक्ष शेषराव यादव जी, सभापति पार्षद विजय पांडेय जी, पूर्व ज़िला महामंत्री शिव मालवी जी, पूर्व पार्षद हरीॐ सोनी जी, सभापती पार्षद संतोष राय जी, पूर्व वार्ड अध्यक्ष गोपाल मालवी जी, पूर्व वार्ड अध्यक्ष डालचंद वरमन जी, पूर्व वार्ड अध्यक्ष महेश बंदेवार जी इन वरिष्ठजनों व कार्यकर्ताओं का स्वागत किया गया
युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष सहित ये पदधिकारी रहे मौजूद...
उक्त कार्यक्रम में पूर्व ज़िला उपाध्यक्ष शिखर पांडेय,पूर्व ज़िला मंत्री अभिषेक परतेती,पूर्व सोशल मीडिया प्रभारी रिंकु साहू,पूर्व आईटी प्रभारी विजय ठाकरे,कुणाल पाल,सुमित दीक्षित,समीर दुबे,चंदन गुप्ता,बर्गेश पटेल,राहुल पाल,आकाश व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


Comments (0)
Facebook Comments