कोरोना संक्रमित विधायक के ड्राइवर समेत 44 की रिपोर्ट पॉजिटिव

Report of 44 positive including driver of Corona infected MLA

कोरोना संक्रमित विधायक के ड्राइवर समेत 44 की रिपोर्ट पॉजिटिव
रिपोर्ट - ब्यूरो CTN भारत, भोपाल

कोरोना संक्रमित विधायक के ड्राइवर समेत 44 की रिपोर्ट पॉजिटिव....

भोपाल। कोरोना वायरस का तांडव थमने का नाम नही ले रहा है। आए दिन मरीजों की संख्या में इजाफा देखने को मिल रहा है । आज फिर 40 नए पॉजिटिव केस सामने आए है। खास बात ये है कि हाल ही में कोरोना की चपेट में आए बीजेपी विधायक के ड्राइवर की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है, वही राजभवन में भी तीन पॉजिटिव मिले है। जिसके बाद राजधानी में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या बढ़कर 2563 हो गई है।वही मरने वालों की संख्या 80 के करीब पहुंच गई है।

दरअसल, राजधानी में आज सोमवार को 40 नए कोरोना के मामले सामने आए है।इसमें बीजेपी विधायक का ड्राइवर भी कोरोना पॉजिटिव निकला है।वही राजभवन से भी 3 नए कोरोना पॉजिटिव मिले है। इसमें बागमुगालिया से 6 पॉजिटिव है , जिसमे एक ही परिवार के 3 लोग शामिल है।वही कोहेफिजा, काजी कैम्प, बैरागढ़ और शाहजहानाबाद से भी कोरोना मरीज मिले है।

इससे पहले रविवार को 34 नए पॉजिटिव पाए गए थे। इसमें बैरागढ़, शाहजहांनाबाद में 5-5 और ईदगाह हिल्स में 4 संक्रमित मिले थे। सभी क्षेत्र को कन्टेनमेंट क्षेत्र घोषित करने के बाद मरीजों के सम्पर्क में आये लोगों को क्वारंटाइन किया गया है।

बात दें कि बीजेपी विधायक दो दिन पहले ही कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। वहीं उनके संपर्क में आने वाले सभी विधायकों ने भी कोरोना की जांच कराई है। जिसमें से पांच विधायकों की रिपोर्ट निगेटिव आई है।वही बाकी की रिपोर्ट आना बाकी है। इधर विधायक और उनकी पत्नी के कोरोना पॉजिटव आने के बाद उनके स्टाफ और ड्राइवर का सैंम्पल भेजा गया , जिसमें ड्राइवर की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। फिलहाल विधायक के संपर्क में आए लोगों की कॉन्टैक्ट हिस्ट्री निकाली जा रही है।