छत्तीसगढ महामहिम सुश्री अनुसुईया उईके ने की मजदूरों की हरसंभव मदद.....
His Excellency Ms. Anusuiya Uike of Chhattisgarh helped the workers in every possible way
छत्तीसगढ महामहिम सुश्री अनुसुईया उईके ने की मजदूरों की हरसंभव मदद.....
9 मई 2020 को जानकारी मिली कि खजरी, बाईपास, छिन्दवाड़ा, मध्यप्रदेश मे होशंगाबाद से लगभग 25 मजदूर पैदल बिलासपुर छत्तीसगढ़ जा रहे थे जिसमे 5 छोटे बच्चे, 6 महिलाए भी शामिल हैं, जिन्हें खजरी बायपास के एक निर्माणाधीन भवन मे रोककर प्रशासन के सहयोग से भोजन, दूध, बिस्किट, अनाज, दवा आदि की व्यवस्था समाजसेवी महेश किन्थ ,श्रीमति अंजना त्रिपाठी, श्रीमति शुम्पा राय आदि के सहयोग से की गई , देर रात समाजसेवी संस्थाओ के द्वारा छत्तीसगढ़ की महामहिम राज्यपाल माननीय अनुसुइया उइके को इस बात से अवगत कराया गया , राज्यपाल के निर्देशानुसार छग के श्रम विभाग के प्रमुख सचिव श्री वोरा द्वारा मध्यप्रदेश शासन के श्रम सचिव श्री केसरी को मजदूरो की समस्या से अवगत कराया गया और मजदूरों के लिये समुचित प्रबंध करने के लिये कहा गया साथ ही महामहिम द्वारा छिन्दवाडा जिले के अधिकारियो को भी मजदूरों के लिये आवश्यक प्रबंध करने निर्देशित किया गया व व्यवस्था बनाने का प्रयास किया, 10 मई छग की महामहिम के निर्देशानुसार जोनल रेलवे सदस्य व शासकीय अधिवक्ता सत्येन्द्र ठाकुर सुबह मजदूरों के पास पहुँचे व मजदूरों का हालचाल जाना व उनकी व्यथा सुनी मजदूरों ने बताया की वो पिछ्ले 45 दिन से होशंगाबाद मे फसे थे 6 दिन पहले होशंगाबाद से निकले रास्ते मे जहाँ थक जाते रोड के किनारे ही सो जाते बच्चो को उनके द्वारा पैदल गाड़ियो मे बैठाकर खीच कर लाया गया जोनल सदस्य सत्येन्द्र ठाकुर ने गुरुद्वारा समिति के सहयोग से मजदूरों की भोजन की व्यवस्था करवायी,आधार फाऊंडेशन के सहयोग से बच्चो के लिये दुध का प्रबंध कराया गया प्रशासन की तरफ से नायब तहसीलदार विक्रम सिंह द्वारा बस से मजदूरों को महर्षि विधा मन्दिर ले जाया गया जहाँ प्रशासन द्वारा मजदूरो को रोकने का प्रबंध किया गया है यहां से मजदूरो को लेकर बस उनके गृह ग्राम हरदी ग्राम पंचायत जिला बिलासपुर छत्तीसगढ़ जायेगी सभी मज़दूरों, समाजसेवियों ने राज्यपाल सुश्री अनुसुईया उईके जी के प्रति आभार व्यक्त किया है इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा के पूर्व नगर अध्यक्ष संतोष पटेल, समाजसेवी गुरुचरण मालवी, कामता सूर्यवंशी का भी विशेष सहयोग रहा


Comments (0)
Facebook Comments