ट्रक से अवैध यूरिया खाद की बोरियां जब्त, वाहन थाने पर खड़ा कराया

Sack of illegal urea manure seized from truck, vehicle erected at police station

ट्रक से अवैध यूरिया खाद की बोरियां जब्त, वाहन थाने पर खड़ा कराया
रिपोर्ट - चंद्रशेखर श्रीवात्री CTN भारत, छपारा

ट्रक से अवैध यूरिया खाद की बोरियां जब्त, वाहन थाने पर खड़ा कराया

 

सिवनी।  एक और जहां यूरिया खाद की किल्लत से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। किसानों को समितियों व बाजार में खाद नहीं मिल रहा है। वहीं खाद की कालाबाजारी का मामला सामने आया है।


सिवनी जिले के छपारा में पुलिस को अवैध यूरिया से भरे ट्रक को पकड़ने में कामयाबी मिली है। थाना प्रभारी नीलेश परतेती के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी चंदेनी जोगीवाडा मार्ग पर यूरिया से भरे ट्रक को सड़क के किनारे खड़ा करके  अवैध रूप से ट्रैक्टर में यूरिया की बोरियां खाली की जा रही थी।  जिस पर छापामार कार्यवाही की गई ट्रक में 240 यूरिया की बोरिया बरामद हुई है। जिसमें पुलिस ने ट्रक और ट्रैक्टर को जप्त कर थाने लाया गया । वही यूरिया के काला कारोबार और परिवहन करने वाले तीन आरोपियों के विरुद्ध छपारा थाना में प्रकरण पंजीबद्ध कर  मामले को विवेचना में लिया गया । थाना प्रभारी द्वारा  बताया गया कि अवैध कारोबार करने वालों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है आगे भी इस तरह की कार्रवाई की जाएगी।