राजमाता की जन्मशताब्दी पर PM मोदी ने जारी किया 100 रुपए का सिक्का, जानें खासियत...

PM Modi issued a 100 rupee coin on the birth centenary of Rajmata, know the specialty

राजमाता की जन्मशताब्दी पर PM मोदी ने जारी किया 100 रुपए का सिक्का, जानें खासियत...
रिपोर्ट। दीपक कोल्हे, दुर्गेश नरोटे, छिंदवाड़ा

राजमाता की जन्मशताब्दी पर PM मोदी ने जारी किया 100 रुपए का सिक्का, जानें खासियत...

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 12 अक्तूबर, 2020 को एक वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए विजया राजे सिंधिया के सम्मान में 100 रुपये का स्मृति सिक्का जारी किया. विजया राजे सिंधिया को ग्वालियर की राजमाता के तौर पर जाना जाता है

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज 12 अक्तूबर, 2020 को एक वर्चुअल कार्यक्रम के जरिए विजया राजे सिंधिया के सम्मान में 100 रुपये का स्मृति सिक्का जारी किया. विजया राजे सिंधिया को ग्वालियर की राजमाता के तौर पर जाना जाता है.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को ट्विर पर लिखा था, "12 अक्टूबर को राजमाता विजयाराजे सिंधिया की जयंती है. इस खास अवसर पर 100 रुपये का स्मारक सिक्का जारी किया जाएगा. यह उनके जन्मशताब्दी उत्सव का हिस्सा है और उनके महान व्यक्तित्व को श्रद्धांजलि देने का एक मौका."

छिंदवाड़ा भाजपा कार्यालय में राजमाता विजयाराजे सिंधिया की मनाई जन्म जयंती

छिंदवाड़ा। भाजपा नगर मंडल महामंत्री दिनेश मालवी ने बताया कि भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में प्रदेश मंत्री कन्हईराम रघुवंशी, भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष एवं प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रमेश पोफली, नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली एवं पदाधिकारियों की उपस्थिति में राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी के चित्र पर माल्यार्पण कर वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा द्वीप प्रज्ज्वलित कर जन्म जयंती मनाई गई । प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी द्वारा राजमाता विजयाराजे सिंधिया जी की पुण्यस्मृति में 100 रूपए का सिक्का जारी किया गया जिसका लाईव प्रसारण भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं द्वारा देखा गया । इस अवसर पर भाजपा पूर्व जिलाध्यक्ष रमेश पोफली ने राजमाता विजयाराजे सिंधिया को सादर नमन करते हुए कहा कि उन्होंने राजकीय जीवन त्यागकर सम्पूर्ण जीवन आमजन की सेवा में लगा दिया था । त्याग और समर्पण की प्रतिमूर्ति रहा उनका जीवन हम सभी के लिए प्रेरणा स्रोत है । प्रदेश मंत्री कन्हईराम रघुवंशी ने कहा कि भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने आज श्रद्धेय राजमाता जी की 100 जयंती पर 100 रूपए का स्मृति सिक्का जारी किया, यह हम सभी देषवासियों के लिए गर्व की बात है ।  कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नगर मंडल महामंत्री अमरसिंह मरावी, दिनेश मालवी, उपाध्यक्ष मोरेश्वर हिवसे, शरद बेंडे, श्यामराव कपाले, भाजपा नेता अलकेश लाम्बा, श्रीमती पूनम कटरे, मंगेश कपाले, ओम चौरसिया, राज गोनेकर, राजकुमार बघेल, मनीश निर्मलकर, सत्येन्द्र सेमेकर मनेश सोनी, प्रवीण यादव, शैलेन्द्र यादव सहित कार्यकर्तागण उपस्थित थे।