लाडली बहना योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: कलेक्टर
Ladli Bahna Yojana is an important step towards women empowerment: collector
लाडली बहना योजना महिला सशक्तिकरण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम: कलेक्टर
- वार्ड 12 में लाडली बहना योजना का आरंभ, कलेक्टर शीतला पटले ने की शिरकत
छिंदवाड़ा। नगर निगम वार्ड 12 में लाडली बहना योजना का आरंभ किया गया। वार्ड का कार्यक्रम वसंत कालोनी पार्क में आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छिंदवाड़ा कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले तथा अतिथि के रूप में भाजपा आईटी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक दीपक कोल्हे, वार्ड पार्षद श्रीमती मीतू दीपक घई, जिला सह मीडिया प्रभारी विक्रम सोनी, भाजपा सोशल मिडिया जिला संयोजक अर्पण मैद, पीजी कालेज जनभागीदारी अध्यक्ष भारत घई, श्रीमती शर्मा, श्रीमती रघुवंशी, श्रीमती रेजा शामिल हुए।
कार्यक्रम में कलेक्टर श्रीमती शीतला पटले ने कहा कि लाडली बहना महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने कहा कि वैसे तो महिलाओं को पैसे का उपयोग कैसे करना है बताने की बिल्कुल आवश्कता नहीं होती है।वे बहुत अच्छे से रुपयों का उपयोग करना जानती है। लाडली बहना योजना आरंभ के मुख्य कार्यक्रम का जबलपुर से सीधा प्रसारण किया गया।


Comments (0)
Facebook Comments