छिंदवाड़ा जिले में देखे अभी तक कहा कितनी बारिश दर्ज की गई , प्रशासन ने अलर्ट जारी किये
In Chhindwara district, see so far how much rain was recorded, administration issued alerts
छिंदवाड़ा जिले में अभी तक 855.5 मि.मी. औसत वर्षा दर्ज, प्रशासन ने अलर्ट जारी किये......
छिन्दवाड़ा। छिंदवाड़ा सहित पुरे प्रदेश में पिछले 24 घंटो से ज्यादा समय में बारिश ने जनजीवन अस्तवस्थ करके रख दिया वही आज 28 अगस्त को छिंदवाड़ा जिले में अभी तक 855.5 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है, जबकि गत वर्ष इस अवधि तक 758.5 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई थी। जिले में 28 अगस्त को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटों के दौरान 68.6 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है।
अधीक्षक भू-अभिलेख ने बताया कि 28 अगस्त को प्रात: 8 बजे समाप्त 24 घंटो के दौरान तहसील छिन्दवाड़ा में 72.2, मोहखेड़ में 20.2, तामिया में 60, अमरवाड़ा में 82.2, चौरई में 91.4, हर्रई में 137.2, सौंसर में 35.2, पांढुर्णा में 36.4, बिछुआ में 49, परासिया में 75.2, जुन्नारदेव में 87.4, चांद में 60.3 और उमरेठ में 84.4 मि.मी. वर्षा दर्ज की गई है। उन्होंने बताया कि जिले में एक जून से अभी तक तहसील छिन्दवाडा में 760.5, मोहखेड में 853, तामिया में 889, अमरवाड़ा में 955.6, चौरई में 1046.4, हर्रई में 715, सौंसर में 767.9, पांढुर्णा में 772.8, बिछुआ में 790.2, परासिया में 876, जुन्नारदेव में 1114.4, चांद में 723.6 और उमरेठ में 853.4 मि.मी.औसत वर्षा दर्ज की गई है।


Comments (0)
Facebook Comments