मप्र के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज-येलो अलर्ट 

Heavy rain warning in these districts of MP, Orange-Yellow alert

मप्र के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज-येलो अलर्ट 
रिपोर्ट : दीपक कोल्हे एडिटर CTN भारत

मप्र के इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी, ऑरेंज-येलो अलर्ट 

छिंदवाड़ा। मध्यप्रदेश में एक बार फिर झमाझम बारिश का दौर शुरु हुआ।  बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र गहरा बन गया है, जिसके कारण आज शुक्रवार से फिर प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर झमाझम बारिश क दौर शुरू हो गया है।मौसम विभाग (Weather Department) द्वारा प्रदेश के कई  जिलो में अति भारी वर्षा का ऑरेंज अलर्ट तथा रीवा संभाग के जिलो के साथ 10 अन्य जिलों भी भारी वर्षा (Heavy Rain) का येलो अलर्ट (Yellow alert) जारी किया गया है।

 

मौसम विभाग की माने तो यदि सिस्टम पश्चिम दिशा में बढ़ा तो भोपाल सहित प्रदेश के अन्य जिलों में भारी बारिश होने के आसार हैं, इन सिस्टम के असर से बुधवार से पूर्वी मप्र में बरसात का सिलसिला शुरू होने की संभावना है।वही गुरुवार से प्रदेश के ग्वालियर-चंबल संभाग में अच्छी बरसात का दौर शुरू हो सकता है। शुक्रवार को राजधानी सहित प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर बारिश होने की उम्मीद है।

क्या कहता है आईएमडी
भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (India Meteorological Department ) के मुताबिक अगले कुछ दिन तक कुछ राज्‍यों में भारी से भी भारी बारिश होने की आशंका है।छत्तीसगढ़, मध्य प्रदेश और राजस्थान में  कुछ स्थानों पर मूसलाधार बारिश के आसार दिख रहे हैं।पश्चिमोत्तर भारत में बीच भारी बारिश होगी। इसकी वजह बंगाल की खाड़ी से पूर्वा और अरब सागर से पछुआ हवाओं के चलने की वजह से होगा। इस असर से मूसलाधार बारिश होने के आसार दिख रहे हैं। 

इन जिलों में अति भारी की चेतावनी (ऑरेंज अलर्ट)
उमरिया, कटनी, जबलपुर, पन्ना, दमोह, सागर जिले में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन जिलों में गरज-चमक के साथ अति भारी बारिश होने का साथ बिजली गिरने की संभावना है।

इन जिलों में भारी बारिश की चेतावनी (येलो अलर्ट)
रीवा संभाग के जिलों के साथ-साथ 10 अन्य जिलों में गरज-चमक के साथ तेज बारिश की भी चेतावनी दी गई है।अनुपपुर, डिंडोरी, शहडोल, सिवनी,नरसिंहपुर, छिंदवाड़ा, मंडला, बालाघाट, छतरपुर, टीकमगढ़ में भी भारी वर्षा तथा गरज चमक के साथ बिजली चमकने और गिरने की संभावना है। इन जिलों के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।