मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया जिले की 4240.54 लाख रूपये लागत की 6 सिंचाई योजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण

Chief Minister Shri Chauhan inaugurated 6 irrigation schemes costing Rs 4240.54 lakh in the district

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया जिले की 4240.54 लाख रूपये लागत की 6 सिंचाई योजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण
रिपोर्ट। दुर्गेश नरोटे, छिंदवाड़ा

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने किया जिले की 4240.54 लाख रूपये लागत की 6 सिंचाई योजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण

छिन्दवाड़ा। प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आज मिन्टो हॉल भोपाल में जल संसाधन विभाग की जिले की 42 करोड़ 40 लाख 54 हजार रूपये लागत की 6 सिंचाई योजनाओं का वर्चुअल लोकार्पण किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रदेश के जल संसाधन एवं आयुष राज्य मंत्री रामकिशोर कांवरे ने की । इस कार्यक्रम के सीधे प्रसारण को जिले की जनपद पंचायत अमरवाड़ा के कार्यालय में देखा और सुना गया। इस दौरान विवेक साहू बंटी, दौलत सिंह ठाकुर, उत्तमसिंह ठाकुर व अन्य जनप्रतिनिधि, कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग ए.एन.शर्मा, अन्य अधिकारी और ग्रामीणजन उपस्थित थे ।

मुख्यमंत्री श्री चौहान ने इस अवसर पर कहा कि लोकार्पित की गई योजनाओं की मंजूरी वर्ष 2016 और 2018 में दी गई थी। पूर्व में किए गए प्रयासों का परिणाम अब प्राप्त हो रहा है। योजनाएं समय पर शुरू हो पा रही हैं। आज जिन योजनाओं का लोकार्पण हो रहा है उनमें छिंदवाड़ा जिले के बंधानी जलाशय, केकड़ा जलाशय, झिरना बैराज, सांवलाखेड़ा बैराज, सेन्दूरजना जलाशय और पेंडोनी जलाशय की प्रशासकीय स्वीकृति वर्ष 2016 और 2018 में दी गई है। इन योजनाओं से 17 ग्रामों के करीब एक हजार कृषक लाभान्वित होंगे और डेढ़ हजार से अधिक हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई की जा सकेगी। इन योजनाओं को पूरा करने के लिए जल संसाधन विभाग द्वारा समयबध्द कार्रवाई की गई।

कार्यपालन यंत्री जल संसाधन संभाग श्री शर्मा ने बताया कि जिले के अमरवाड़ा विकासखंड में 10 करोड़ 56 लाख 54 हजार रूपये की लागत से बंधानी जलाशय व 12 करोड़ 83 लाख 38 हजार रूपये की लागत से केकड़ा जलाशय की सिंचाई योजना पूर्ण हुई है जिससे क्रमश: 345 व 355 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता निर्मित हुई है । जिले के हर्रई विकासखंड में एक करोड़ 44 लाख 42 हजार रूपये की लागत से झिरना बैराज व एक करोड़ 36 लाख 88 हजार रूपये की लागत से सांवलाखेड़ा बैराज की सिंचाई योजना पूर्ण हुई है जिससे क्रमश: 183 व 187 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता निर्मित हुई है । इसी प्रकार जिले के पांढुर्णा विकासखंड में 7 करोड़ 77 लाख 14 हजार रूपये की लागत से सेन्दुरजना जलाशय व 8 करोड़ 45 लाख 18 हजार रूपये की लागत से पेण्डोनी जलाशय की सिंचाई योजना पूर्ण हुई है जिससे क्रमश: 290 व 235 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई क्षमता निर्मित हुई है । इन पूर्ण योजनाओं से जिले के 3 विकासखंडों के एक हजार 595 हेक्टेयर क्षेत्र में सिंचाई हो सकेगी ।