विपक्ष द्वारा किसानों को आगे करके विरोध करवाना राजनीति से प्रेरित है - सांसद श्री उईके

Opposition to further protest farmers by farmers is motivated by politics - MP Mr. Uike

विपक्ष द्वारा किसानों को आगे करके विरोध करवाना राजनीति से प्रेरित है - सांसद श्री उईके
रिपोर्ट। दुर्गेश नरोटे, छिंदवाड़ा

विपक्ष द्वारा किसानों को आगे करके विरोध करवाना राजनीति से प्रेरित है - सांसद श्री उईके

छिंदवाड़ा। जिला भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में भारतीय जनता पार्टी की केन्द्र सरकार द्वारा विगत दिनों पारित किए गए तीन कृषि सुधार कानूनों के संदर्भ में पत्रकार वार्ता आयोजित की गई । जिला भारतीय जनता पार्टी कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता को संबोधित करते हुए बैतूल जिले के सांसद श्री दुर्गादास उईके ने जानकारी दी कि केन्द्र की प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी की सरकार ने विगत दिनों देश के किसानों की माली हालत सुधारने के दृष्टिकोण से तीन कृषि सुधार कानून बिल पारित करवाए है तथा इसके पीछे भारतीय जनता पार्टी की मूल विचारधारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी द्वारा प्रतिपादित अंत्योदय के सिद्धांत को ही ध्यान में रखा गया है । उन्होंने बताया कि सबका साथ-सबका विकास के मूल मंत्र को लेकर चलने वाले हमारे प्रधानमंत्री ने किसानों की आय आगामी 2022 तक दोगुना करने के अपने संकल्प को ही पूरा करने के क्रम में उपरोक्त कानूनों को पारित करवाकर देश के अन्नदाता किसानबंधु को अपने अनाज का उचित दाम मिल सके, वह देश में कही भी जाकर अपनी उपज का विक्रय कर सके, देश का कोई भी व्यापारी उसके खेत-खलियान या घर से उपज क्रय कर सके ऐसी सुविधा उपरोक्त कानून के माध्यम से किसानों को देकर किसानों को अपनी उपज मात्र कृषि उपज मंडी समिति में ही बेचने की बाध्यता से स्वतंत्रता प्रदान की गई है । साथ ही अनुबंध पर खेती करने के नियमों को व्यवहारिक एवं किसान के पक्ष में बनाते हुए किसानों को कृषि मूल्य आश्वासन एवं अनुबंध खेती के लाभों को दिलाने का प्रयास किया गया है । वार्ता की शुरूआत में किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष संजय सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि केन्द्र सरकार द्वारा विगत दिनों पारित किए गए कृषि उत्पाद, व्यापार एवं वाणिज्य विधेयक, कृषक मूल्य आश्वासन एवं कृषि सेवा करार विधेयक एवं आवश्यक वस्तु संशोधन विधेयक के माध्यम से केन्द्र सरकार ने किसानों के लिए अपनी उपज को लाभकारी मूल्य पर बेचने के लिए विकल्प प्रदान करना, अधिक से अधिक व्यक्तियों, व्यापारियों एवं कंपनीयों को कृषि उपज के विपणन में शामिल करना, एवं किसानों को नई तकनीक से खेती करने के लिए अनुबंध खेती से संबंधित नियमों को व्यवस्थित करते हुए ऐसा वातावरण निर्मित करने का प्रयास किया है ताकि किसानों को अधिकतम लाभ प्राप्त हो सके और कृषि कार्य फायदे के धंधे में बदल सके । इसी क्रम में कृषि उपज मंडी समिति छिंदवाड़ा के पूर्व अध्यक्ष शेषराव यादव ने चर्चा में शामिल होते हुए जानकारी दी कि जैसा कि आज किसानों को बहकाकर विपक्षी कांग्रेस एवं अन्य दलों द्वारा काल्पनिक समस्याओं का डर दिखाकर आंदोलन करने के लिए प्रेरित किया गया है और कहा गया है कि इन नये कृषि कानूनों के बन जाने से शासकीय समर्थन मूल्य पर खरीदी की प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी एवं कृषि उपज मंडी समितियां कमजोर होकर कालांतर में बंद हो जाएगी, यह बात पूरी तरह से गलत है और अपनी राजनीतिक रोटियों को सेंकने के लिए एवं अपनी मुद्दाविहीन पार्टी को आधार देने के लिए एवं अपने विफल हो चुके अपने नेतृत्व को पुनः लांच करने के लिए यह सब ताना-बाना बुना गया है । उन्होंने यह आरोप लगाया कि अपने स्वार्थो की पूर्ति के लिए विपक्षी पार्टियां देश विरोधी ताकतों एवं खालीस्तानी आतंकियों से भी अंदरूनी सहयोग लेकर उपरोक्त किसान आंदोलन को समर्थन दे रही है परन्तु इससे देश में अराजकता फैलेगी एवं इससे कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ने की संभावना है । इससे निश्चित रूप से देश कमजोर होगा । यह छोटी सी बात या तो विपक्षी दलों को समझ में नहीं आ रही है या वो समझना ही नहीं चाहते हैं। पत्रकारों द्वारा उठाए गए विभिन्न प्रश्नो का भी संतोषजनक जबाव देते हुए यह आश्वस्त किया गया कि उपरोक्त तीनों कृषि कानूनों में किसानों के हितों को सुरक्षित रखने का भी पूरा ध्यान केन्द्र सरकार द्वारा रखा गया है । उन्होंने अवगत कराया कि प्रधानमंत्री महोदय ने किसानों को आश्वस्त किया है कि न तो न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी प्रक्रिया बंद की जाएगी न ही कृषि उपज मंडी समितियों को कमजोर होने दिया जाएगा अपितु उन्होंने बताया कि सकारात्मक सोच रखने वाले विभिन्न किसान संगठन एवं प्रतिनिधियों से केन्द्र सरकार कृषि मंत्री नरेन्द्र सिंह तोमर जी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह एवं ऊर्जा मंत्री पीयूष गोयल जी द्वारा विगत दिनों लगातार चर्चा की जा रही है, लगभग छह दौर की वार्ता में उनकी वाजिब शंकाओं के निराकरण का आश्वासन दिया जा रहा है परन्तु इसके बावजूद भी विपक्षी कांग्रेस एवं वामपंथी दल विभाजनकारी शक्तियों का साथ लेते हुए काल्पनिक एवं अव्यवहारिक मांगों का सामने रखकर अपना अड़ियल रूख बनाए हुए है एवं कुल मिलाकर अपने छुद्र स्वार्थो की पूर्ति को राष्ट्रहित से उपर रखकर अनैतिक कार्य कर रहे है एवं हमें उम्मीद है कि शीघ्र की उनको निराशा का सामना करना पड़ेगा । साथ ही उन्होंने बताया कि अब देश के अधिकांश राज्यों के किसान एवं किसान संगठन उपरोक्त कानूनों के लाभ को समझते हुए अपना समर्थन केन्द्र सरकार के प्रति व्यक्त करते हुए लगातार आगे आ रहे है तथा निराधार एवं खोखले शाहिनबाग एवं खालिस्तान आंदोलन के हस्र की तरह ही उनके इस आंदोलन का कुछ ही समय में अंत होना सुनिश्चित है । पत्रकार वार्ता का संचालन दीपक कोल्हे द्वारा किया गया । पत्रकार वार्ता में नगर मंडल अध्यक्ष रोहित पोफली, अंकुर शुक्ला, भाजपा नेता परमजीत विज, अलकेश लाम्बा, नगर महामंत्री दिनेश मालवी, अमरसिंह मरावी, गुरूप्रसाद धुर्वे, जितेन्द्र शाह, संदीप चौहान, दुर्गेश नरोटे उपस्थित रहे ।