MP Weather: 34 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी
MP Weather: 5 systems active with monsoon trough, warning of torrential rain in 34 districts, red alert issued by Meteorological Department
MP Weather: 34 जिलों में मूसलाधार बारिश की चेतावनी, मौसम विभाग का रेड अलर्ट जारी
- अलग-अलग स्थानों पर बनी इन पांच मौसम प्रणालियों के कारण मप्र के अधिकतर जिलों में झमाझम बारिश का सिलसिला जारी है।
भोपाल। मध्य प्रदेश में झमाझम बारिश का दौर जारी है। नदी नाले उफान पर आ गए है और कई जिलों के बांधों के गेट भी खोल दिए गए है। वर्तमान में मानसून ट्रफ के साथ 5 वेदर सिस्टम फिर एक्टिव है, जिसके चलते भारी बारिश की संभावना बनी हुई है। एमपी मौसम विभाग (MP Weather Department) ने आज बुधवार 10 अगस्त 2022 को 34 जिलों में भारी से अति बारिश की चेतावनी जारी की है। वही सभी संभागों में बिजली गिरने और चमकने का भी अलर्ट जारी किया गया है।विभाग ने आज एक साथ रेड, ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया गया है।
एमपी मौसम विभाग (MP Weather alert ) के अनुसार, आज बुधवार 10 अगस्त 5 संभागों और 3 जिलों में भारी से अति भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। इंदौर, भोपाल, जबलपुर, उज्जैन, नर्मदापुर संभागों के साथ डिंडौरी, अनूपपुर और सागर जिलों में भारी से अति भारी बारिश को लेकर रेड और ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।वही सभी संभागों में बिजली गिरने और चमकने को लेकर येलो अलर्ट जारी किया गया है। रक्षाबंधन तक इंदौर, उज्जैन, देवास, मंदसौर, रतलाम अनूपपुर सहित कई शहरों में ऐसा ही मौसम रहने की संभावना है।
पिछले 24 घंटे का बारिश का रिकॉर्ड
पिछले 24 घंटों के दौरान बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक बैतूल में 109.2, इंदौर में 108.9, छिंदवाड़ा में 96.6, भोपाल (शहर) में 83.2, धार में 80.3, पचमढ़ी में 75.6, खरगोन में 73.4, रतलाम में 73, नर्मदापुरम में 67.5, सिवनी में 67.4, उज्जैन में 53, रायसेन में 52, मलाजखंड में 38.5, नरसिंहपुर में 35, खंडवा में 24.8, भोपाल (एयरपोर्ट) में 21.8, मंडला में 17, सीधी में 4.2, उमरिया में 3.2, दतिया में 3.2, शिवपुरी में तीन, सागर में 1.2, दमोह में एक मिलीमीटर वर्षा हुई।


Comments (0)
Facebook Comments