कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार - मुख्यमंत्री शिवराज का बड़ा बयान
Cabinet expansion will happen tomorrow - Chief Minister Shivraj's big statement
कल होगा मंत्रिमंडल विस्तार - मुख्यमंत्री शिवराज का बड़ा बयान
भोपाल। 100 दिनों का इंतजार अब खत्म होने जा रहा है। 2 जुलाई को आखिरकार बहुप्रतीक्षित शिवराज मंत्रिमंडल का विस्तार होने जा रहा है।खबर है कि लंबे मंथन के बाद नामों पर सहमति बन गई है। खुद मुख्यमंत्री शिवराज ने इस पर मुहर लगाई है। आज अपेक्स भवन में आयोजित एक कार्यक्रम में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने साफ तौर पर कहा कि मंत्रिमंडल का विस्तार कल यानी गुरुवार को होगा। आज राज्यपाल आनंदीबेन पटेल शपथ लेंगी और 2 जुलाई को मंत्रिमंडल शपथ लेगा, हालांकि इस दौरान शिवराज ने ऐसी बात भी कई जिसके सियासी गलियारों में कई मयाने निकाले जा रहे है।शिवराज ने कहा कि मंथन से अमृत निकलता है और विष को शिव पी जाते है। सुत्रों की माने तो हाईकमान ने शिवराज की लिस्ट में कई नाम इधर-उधर किए है, कई दिग्गजों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है, लिस्ट में उपचुनाव और सिंधिया समर्थकों को ध्यान में रखकर नाम फायनल किए गए है, ऐसे में शिवराज के चहेतों के बाहर होने की खबर है। इस बयान को उसी से जोड़कर देखा जा रहा है।
इधर खबर मिल रही है कि आज शाम को मध्य प्रदेश के प्रभारी विनय सहस्रबुद्धे मंत्रियों की सूची और अपनों को मनाने का एक नया फार्मूला लेकर भोपाल पहुंचेंगे। इस फार्मूले के तहत नए चेहरों को शामिल किए जाने के साथ-साथ वरिष्ठ विधायकों को भी एडजस्ट किया जाएगा। इतना ही नही कहा जा रहा है कि मंत्रिमंडल के बाद उठने वाले बगावत सुरों और अतंरकलह को शांत करने में ये फॉर्मूला कारगार सिद्ध होगा।वही खबर मिल रही है कि सहस्त्रबुद्दे वरिष्ठ विधायकों से वन-टू-वन चर्चा भी कर सकते है पार्टी कार्यालय बुला सकते हैं। इसके बाद भी कोई हल नहीं निकला तो मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान एक बार फिर रात को दिल्ली जा सकते हैं। विनय सहस्त्रबुद्धे कार्यवाहक राज्यपाल आनंदीबेन पटेल के शपथग्रहण समारोह में भी जा सकते हैं। ऐसे में इस बात की पूरी उम्मीद है कि तकरीबन दो दर्जन मंत्री इसमें शामिल होंगे।


Comments (0)
Facebook Comments