करोड़पति निकला खनिज अधिकारी, लोकायुक्त छापे के बाद सस्पेंड
Millionaire turned out to be Mineral Officer, suspended after Lokayukta raid
करोड़पति निकला खनिज अधिकारी, लोकायुक्त छापे के बाद सस्पेंड
भोपाल | लोकायुक्त पुलिस के छापे में करोड़ों की संपत्ति के मालिक निकले इंदौर के जिला खनिज अधिकारी रहे प्रदीप खन्ना पर आखिरकार गाज गिरी है| प्रदीप खन्ना (Pradeep Khanna) को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है| खनिज साधन विभाग द्वारा शनिवार को इस सम्बन्ध में आदेश जारी किये हैं|
इंदौर जिला खनिज अधिकारी रहे प्रदीप खन्ना को सस्पेंड करने के लिए लोकायुक्त पुलिस ने विभाग के प्रमुख सचिव को पत्र लिखा था। बीते दिनों खनिज विभाग के अधिकारी प्रदीप खन्ना के घर पर लोकायुक्त ने छापा मारा था| लोकायुक्त ने भोपाल के अलावा इंदौर स्थित उसके घर पर छापामार कार्रवाई की थी| आय से अधिक संपत्ति के इस मामले में करोड़ों की संपत्ति का खुलासा हुआ है| खन्ना के खिलाफ बगैर अनुमति खदानों का संचालन, सरकारी जमीनों पर अवैध खनन सहित अन्य मामलों की जांच भी चल रही है|
बीते 10 वर्षों में कितना इनकम टैक्स रिटर्न फाइल किया इसकी जानकारी मांगी है| हाल ही में शासन द्वारा प्रदीप खन्ना का तबादला इंदौर से श्योपुर किया गया था। छापे की यह कार्रवाई मंगलवार को की गई थी|
छापे में मिली थी नोटों की गड्डियां
खनिज अधिकारी के भोपाल स्थित घर से 9 लाखों रुपए कैश मिले थे। 13 लाख की गोल्ड ज्वैलरी के साथ ही जमीन के कागजात भी मिले। घर से दो कार और चार दोपहिया वाहन मौजूद थे। इसके अलावा इंदौर, भोपाल में प्रॉपर्टी के दस्तावेज मिले |



Comments (0)
Facebook Comments