वेंटीलेटर घोटाले की शिकायत में जबलपुर से आया जांच दल, भाजपा नेताओ ने की प्रेसवार्ता
BJP leaders came from Jabalpur in connection with the complaint of ventilator purchase scam, BJP leaders
वेंटीलेटर घोटाले की शिकायत में जबलपुर से आया जांच दल, भाजपा नेताओ ने की प्रेसवार्ता
छिंदवाडा। जिला चिकित्सालय में सांसद निधि से क्रय किए गए वेंटीलेटर में गंभीर अनियमितताओं को लेकर घटिया किस्म के वेंटीलेटर जिस एजेंसी ने चिकित्सालय को सप्लाई किए थे, इसमें बड़े घोटाले के आरोप लगाते हुए विगत दिनों भाजपा नेताओ द्वारा राज्य शासन के समक्ष शिकायत दर्ज कराते हुए जाच की मांग की गई थी, इस मामले में शिकायतकर्ता विजय पांडे, हरिओम सोनी, संतोष राय एव शिव मालवी द्वारा मध्यप्रदेश शासन के प्रमुख सचिव एवं आयुक्त और संयुक्त संचालक के साथ-साथ संबंधित सभी विभाग को पूर्व कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा एवं मेडीकल के डीन डॉ. रामटेके. सी.एम.एच.ओ. प्रदीप मोजेस. डॉ. श्रीमति पी गोगिया लेखापाल अमन पवार रोगी कल्याण समिति मनीष मुर्वे स्टोर कीपर, अनिल सूर्यवंशी लेखापाल. डॉ. मोना भलावी. डॉ. अश्विनी पटेल. डॉ. विकास संगारे, विनेश पिल्ले संचालक तिरूपति फर्म इन सबके विरुद्ध शिकायत प्रस्तुत की गई थी, जिसके बाद इस मामले को लेकर शुक्रवार को जबलपुर से आये जाँच दल के समक्ष शिकायतकर्ताओं को अपने कथन एवं साक्ष्य प्रस्तुत किए, जांच दल के समक्ष शिकायतकर्ता के अधिवक्ता अनुपम गढ़ेवाल ने शिकायतकर्ताओं की ओर से प्रस्तुत दस्तावेज और साक्ष्य पर तर्क करते हुए बताया कि संबंधित वेंटीलेटर घोटाले में लिप्त लोगों के विरुद्ध एफआईआर की अनुशंसा की जाये, क्योंकि मध्यप्रदेश शासन को आर्थिक क्षति पहुंचाकर अपने पद का दुरुपयोग कर गलत तरिके से लाभ प्राप्त किया गया है,

वही शिकायतकर्ता विजय पांडे, हरिओम सोनी, संतोष राय एवं शिव मालवी ने जाच दल को बताया कि छिन्दवाड़ा में मेडीकल कॉलेज बन जाने के बाद से किस-किस प्रकार की गंभीर अनियमिततायें हो रही है और कांग्रेस के 15 माह के शासनकाल के दौरान तिरूपति फर्म के डिस्ट्रीब्यूटर बीनेश पिल्ले जिन्होंने कई प्रकार की गंभीर अनियमिततायें बरतकर लाभ प्राप्त किया है, इसमें लिप्त मेडीकल कॉलेज डीन एवं सिविल सर्जन और पूर्व छिंदवाड़ा के कलेक्टर डॉ. श्रीनिवास शर्मा जिन्होंने दूषित जाँच कर लाभ प्राप्त कर इसमें लिप्त लोगो को बचाने का काम किया है, इसी वजह से कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा पर भी गंभीर एवं आर्थिक आरोप लगे हैं और उन्होंने अपने कार्यकाल के दौरान अपने पद का किस प्रकार से दुरूपयोग किया है इस बात को शिकायतकर्तागणों ने अपने कथन एवं जांच दल के समक्ष प्रस्तुत दस्तावेज में इसका खुलासा किया है और साथ ही साथ कहा है कि उक्त वेंटीलेटर घोटाले में जो भी लिप्त है उन सबके विरुद्ध तत्काल एफआईआर दर्ज करने की मांग जांच दल के समक्षा की गई है, जाच दल ने आश्वस्त किया है कि संपूर्ण जाच लगभग 15 दिन के अंदर शासन को सौप दी जाएगी इस बात से उन्होंने शिकायतकर्ता को अवगत कराया है, जांच दल वेंटीलेटर कांड से संबंधित जिला चिकित्सालय एवं मेडीकल कॉलेज के दस्तावेज को खंगालेंगे और उनकी जानकारी बनाकर शासन के समक्ष प्रस्तुत करेंगे, जांच लगभग अतिशीघ्र हो जाएगी, शिकायतकर्ताओ ने मांग की है की वेंटिलेटर खरीदी और इस घोटाले में शामिल पूर्व कलेक्टर श्रीनिवास शर्मा एवं मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. रामटेके एवं अन्य लगभग 10-15 लोगों के विरुद्ध तत्काल एफ.आई.आर दर्ज कर इसमें शामिल सभी लोगो के विरुद्ध कार्यवाही की जाये, साथ ही इस पुरे वेंटिलेटर मामले को लेकर शुक्रवार को शिकायतकर्ता भाजपा नेता विजय पाण्डे, संतोष राय, हरिओम सोनी एव शिव मालवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर अपनी बात जनता के समक्ष रखी।


Comments (0)
Facebook Comments