देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, लोगो को सुरक्षित रहने के निर्देश
Central Government Alerts on Increasing Corona Cases Across the Country, Instructions to People to Be Safe
देशभर में कोरोना के बढ़ते मामलों को लेकर केंद्र सरकार अलर्ट, लोगो को सुरक्षित रहने के निर्देश

नई दिल्ली। देशभर में बढ़ते कोरोना संक्रमण के मामलों को लेकर अब केंद्र सरकार ने एक बार फिर गंभीर रूख अख्तियार किया है। कोरोना के बढ़ते केस के बाद केंद्र सरकार ने चार राज्यों में अपनी टीमें भेजी हैं। ये टीमें हरियाणा, राजस्थान, गुजरात और मणिपुर में कोरोना के खिलाफ अभियान की निगरानी करेगी। इसी के साथ कई और राज्यों में भी स्वास्थ्य विशेषज्ञों की टीमों भेजने पर विचार किया जा रहा है।
अहमदाबाद में लगा कर्फ्यू
बढ़ते कोरोना वायरस के मामलों के चलते अहमदाबाद में कर्फ्यू लगाने का फैसला लिया गया है. यहां रात 9 बजे से सुबह 6 बजे तक कर्फ्यू लगा दिया गया है. कर्फ्यू शुक्रवार से लागू होगा और अनिश्चितकाल तक रहेगा. अहमदाबाद में अब तक कुल 46,022 कोरोना केस दर्ज किए जा चुके हैं.
मुंबई में कोरोना की दूसरी लहर
उधर, देश की आर्थिक राजधानी मुंबई पर कोरोना वायरस के दूसरी लहर का खतरा मंडरा रहा है. BMC अधिकारियों ने आशंका जताई है कि नए साल से मुंबई में कोरोना की दूसरी लहर आ सकती है. इसे लेकर मुंबई के गार्डियन मंत्री आदित्य ठाकरे ने BMC अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की और इससे निपटने के लिए पूरी तरह से तैयार रहने को कहा है.


Comments (0)
Facebook Comments