CMHO ने प्रभार संभालते ही, आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती के आरोपों में घिरे
JABLAPUR
नवागत CMHO ने प्रभार संभालते ही,आशा कार्यकर्ताओं की भर्ती के आरोपों में घिरे पूर्व बर्खास्त (D.C.M) प्रवीण सोनी को बनाया नया (डिस्ट्रिक्ट प्रोग्राम मैनेजर)
कोरोना काल के ऐसे संकट में जहा जबलपुर में कोरोना मरीजो का आंकड़ा 300 सौ के लगभग जा रहा हो ऐसे समय में ज़रा सी चूक के चलते पिछले CMHO मनीष मिश्रा को अपने पद से हाथ धोना पड़ा था।कोरोना काल के समय से लगातार सुर्खियों में बने रहने वाले जबलपुर कलेक्टर भरत यादव को काम मे लापरवाही बिल्कुल पसंद नही है इसीलिए CMHO की नवीन पदस्थापना के रूप में कलेक्टर भरत यादव ने डॉ.रत्नेश कुररिया को नया CMHO के प्रभार की ज़िम्मेदारी सौपी थी।अब बात करते है कोरोना काल की इस संकट परिस्थितियों में अगर स्वास्थ्य महकमे में अगर कोई फेरबदल हो जाए और ऐसे व्यक्ति को (D.P.M) का पदभार दे दिया जाए जिसके ऊपर पहले से ही आशा कार्यकताओ की भर्ती के घोटाले में शामिल होना पाया गया हो तो ऐसे में कही न कही सवाल उठना तो लाज़मी ही है कि कही किसी लेनदेन के चलते ही तो यह पोस्ट प्रवीण सोनी को नही दे दी गई है
आखिर कौन है प्रवीण सोनी और क्या था पूरा मामला
हम बात कर रहे है पूर्व (D.C.M) प्रवीण सोनी की,ये वही प्रवीण सोनी है जिसने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए आशा कार्यकर्ताओं से भर्ती के लिए मोटी रकम ली थी जिसका भंडाफोड़ होते देख तत्कालीन कलेक्टर ने 20 जनवरी 2020 को प्रवीण सोनी को बर्खास्त करते हुए ज़ाच के आदेश जारी किए थे,और इसकी ज्यूडिशियल ज़ाच अभी तक खत्म नही हुई और नवागत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ रत्नेश कुररिया ने इतनी बड़ी जिम्मेदारी एक ऐसे अफसर को दे दी जिसके ऊपर पहले से ज़ाच चल रही है।
सवाल नंबर 1:- क्या नवागत मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी इस बात से अनजान थे कि पूर्व DCM प्रवीण सोनी पर आशा कार्यकर्ताओं से पैसे ले लेनदेन के चलते ज्यूडिशल जांच चल रही है ?
सवाल नंबर 2:- क्या जानबूझ कर अनदेखी करते हुए प्रवीण सोनी को इतना बड़ा पदभार दिया गया ?
सवाल नंबर 3:- क्या प्रवीण सोनी की नवीन पदस्थापना की नियुक्ति जबलपुर कलेक्टर भरत यादव की जानकारी में की गई ?
वही स्वास्थ्य महकमें में इस बात से भी हलचल तेज़ है कि जबलपुर के अधिकारी अपने चहेतो को मलाईदार जगहों पर काबिज करने कोई कसर नही छोड़ना चाहते।अब देखना यह होगा कि वर्तमान में जबलपुर कलेक्टर भरत यादव CMHO की इस नवीन पदस्थापना पर कैसा रूख अपनाते है।




Comments (0)
Facebook Comments