चार पॉजिटिव एक मौत के बाद भी लापरवाही जारी...
At present, there are three corona positive patients in Chhindwara, despite the death of one, people are still roaming on a large number of roads, so that the negligence of people does not get heavy, the risk of corona is not yet postponed but it is increasing day by day There is a need to take strict measures like curfew immediately in the district in view of the arbitrary curbing and security of the people.
एक पॉजिटिव मरीज बावजूद उठाया यह सख्त कदम, छिन्दवाड़ा में चार पॉजिटिव एक मौत के बाद भी लापरवाही जारी...
वर्तमान में छिंदवाड़ा में तीन कोरोना पॉजिटिव मरीज है वही एक की मौत के बावजूद अब भी बड़ी संख्या में सड़को पर घूम रहे है लोग, कही भारी न पड़ जाये लोगों की ये लापरवाही, कोरोना का खतरा अभी टला नही बल्कि आये दिन बढ़ता ही जा रहा है, लोगो की मनमानी रोकने और सुरक्षा के मद्देनजर जिले में तत्काल कर्फ्यू जैसे सख्त कदम उठाये जाने की जरुरत....

छिन्दवाड़ा- जैसे की हम सभी जानते है इन दिनों पूरा देश भयावह कोरोना वायरस के साथ एक बड़ी जंग लड़ रहा है, इस खतरनाक वायरस की चपेट में आने से देश भर में रोजाना लोगो को अपनी जान गवानी पड़ रही है वर्तमान स्थिति की बात करे तो अभी तक पुरे विश्व में सेकड़ो लोगो की मौत हो चुकी है, और लाखो लोग इसकी चपेट में है जो जिंदगी और मौत से दो दो हाथ कर रहे है, पुरे देश में लॉक डाउन घोषित है, देश भर में सारी सेवाये बंद है, इससे बचाव हेतु राज्य सरकारो के साथ स्थानीय स्तर पर जिलो में प्रशासन द्वारा सख्त और हर संभव कदम उठाये जा रहे है जो इसकी रोक थाम के लिए जरुरी है, जिन भी जिलो में कोरोना से ग्रसित अगर एक पॉजिटिव मरीज भी पाया जा रहा है तो उन जगहों पर स्थानीय प्रशासन कर्फ्यू जैसे बड़े कदम उठा रहा है, हम इंदौर की बात करे या भोपाल या फिर उज्जैन हो उनके अलावा जबलपुर, खंडवा, श्योपुर, रतलाम ऐसे वो तमाम अनेको जिले है जहा कोरोना का अगर एक मरीज भी मिला है तो यहा के स्थानीय प्रशासन ने कोई भी रिस्क न लेते हुए जनमानस की सुरक्षा को सर्वापरि मानते हुए तत्काल कर्फ्यू जैसे सख्त कदम उठाये है, दूसरी तरफ हम बात करे छिन्दवाड़ा की तो यहा अभी तक चार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले है इसी बिच विगत दिनों इनमे से एक युवक की इलाज के दौरान मौत भी हो चुकी है, तीन पॉजिटिव मरीज और एक की मौत के बावजूद छिन्दवाड़ा में प्रशासन की लापरवाही लगातार जारी है, अब तक यहा कर्फ्यू जैसे सख्त कदम नही उठाये गए है जैसा मरीजो के मिलने के पूर्व लॉक डाउन चल रहा था वैसा ही चल रहा है व्यवस्था में कोई परिवर्तन दिखाई नही दे रहा जो स्थिति मरीजो के मिलने के पूर्व थी आज भी वही है,
शहर में आज भी लोग खुलेआम सड़को पर जबरन घूमते हुए देखे जा सकते है यही हल गली मोहल्लों और कॉलोनियों के है जहा खुले आम सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जिया उड़ाई जा रही है बड़ी संख्या में लोग सुबह शाम घरो के बाहर बे ख़ौफ़ घूमते हुजूम लगाकर आपस में वार्तालाप करते हुए देखे जा सकते है, लोगो की ये मनमानी और लापरवाही कही जिले पर भारी न पड़ जाये, कोरोना का खतरा अभी पूरी तरह से ख़त्म नही हुआ है बल्कि आये दिन ये और बढ़ता ही जा रहा है, हमें अभी पहले से भी ज्यादा सावधान रहने की आवश्यकता है, अब समय आ गया है की प्रशासन को अन्य जिलो की तरह छिन्दवाड़ा में भी लोगो की सुरक्षा और ऐतियात के मद्देनजर पुरे जिले में तत्काल प्रभाव से कर्फ्यू जैसे सख्त कदम उठाने चाहिए जिस्से की सभी लोगो से नियमो का सही से सख्ती के साथ पालन कराया जा सकेगा साथ ही इससे व्यवस्था बनाने में प्रशासन को भी आसानी होगी, वर्तमान परिस्थिति में लॉक डाउन ना काफी है कुछ दिन इससे भी ज्यादा सख्त कदम उठाये जाने की जरुरत है।
लॉकडाउन हटाने के पक्ष में नहीं शिवराज सिंह चौहान
भोपाल: पीएम नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने (शनिवार) 10 से ज्यादा राज्यों के मुख्यमंत्रियों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बात की. इस दौरान पीएम ने उनसे कहा कि वह 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध हैं. मुख्यमंत्री कभी भी उनसे बात कर सकते हैं और सुझाव दे सकते हैं. पीएम मोदी ने कहा कि यह वक्त कंधे से कंधा मिलाकर खड़े होने का है. इसके बाद सभी मुख्यमंत्रियों ने एक-एककर पीएम मोदी के समक्ष अपने विचार रखे. मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान (Shivraj Singh Chauhan) ने पीएम मोदी से कहा कि लॉकडाउन अभी न हटाया जाए. लोगों की जिंदगी महत्वपूर्ण है और उसे बचाने के लिए लॉकडाउन जरूरी है.


Comments (0)
Facebook Comments