मध्यप्रदेश में जल्द हो सकती है नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान : देखे नियम .....

Dates of urban body elections may be announced soon in Madhya Pradesh: see rules

मध्यप्रदेश में जल्द हो सकती है नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान : देखे नियम .....
रिपोर्ट। ब्यूरो CTN भारत, भोपाल

मध्यप्रदेश में जल्द हो सकती है नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान : देखे नियम .....

भोपाल। प्रदेश में नगरीय निकाय चुनाव की तारीखों को लेकर जल्द ही घोषणा की जा सकती है। दरअसल प्रदेश के 56 नगर निकाय चुनाव में वोटर लिस्ट का रिवीजन 14 दिसंबर तक पूरा हो जाएगा। इसके बाद निर्वाचन आयोग नगरीय निकाय चुनाव की घोषणा कर सकता है।

गौरतलब है नगरीय निकाय चुनाव लड़ने के इच्छुक लोगों को मेयर के आरक्षण का इंतजार बेसब्री से था। आरक्षण के बाद चुनाव की तैयारियां और तेज हो जाएंगी। महापौर/अध्यक्ष पद के आरक्षण की कार्यवाही 9 दिसम्बर, 2020 को सुबह 11 बजे से रवीन्द्र भवन, भोपाल के सभागृह में की जाएगी। महापौर/अध्यक्ष पद के आरक्षण की कार्यवाही 407 नगरीय निकायों के लिये की जायेगी। इनमें 16 नगरपालिक निगम, 99 नगरपालिका और 292 नगर परिषद हैं। जल्द ही वोटर लिस्ट का रिवीजन 14 दिसंबर तक पूरे होने के बाद प्रदेश में नगर निकाय चुनाव की तारीखों का ऐलान किया जा सकता है।

ज्ञात हो कि प्रदेश में 16 नगर निगम, 99 नगर पालिका और 212 में नगर परिषद पर अध्यक्ष पद के आरक्षण की कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रदेश के कुल 404 नगर निकायों में से 345 नगर निकाय का कार्यकाल समाप्त हो रहा है। वहीं प्रदेश के 59 नगर निकाय ऐसे हैं जिनका कार्यकाल 1 जनवरी 2021 के बाद भी जारी रहेगा। हालांकि इसके लिए कैबिनेट की बैठक होती रहेगी। सरकार के महत्वपूर्ण फैसले लिए जा सकेंगे। वहीं सरकार की सभी योजनाएं चलती रहेंगे।

इसके अलावा नगरीय निकाय क्षेत्र से संबंधित कार्यों के लिए सरकार को राज्य निर्वाचन आयोग की इजाजत लेनी होगी। इसलिए इन नगर निकायों में चुनाव नहीं होंगे। वही जिस नगरीय निकाय क्षेत्र में चुनाव होंगे। आचार संहिता भी उसी क्षेत्र में लागू रहेगी। नगर निगम की सीमा क्षेत्र से बाहर आचार संहिता प्रभावी नहीं रहेगी। वहीं चुनाव में देरी होती है तो वोटर लिस्ट 1 जनवरी 2021 तक ही प्रभावी रहेगी। इसके बाद निर्वाचन आयोग वोटर लिस्ट को अपडेट करने के लिए स्वतंत्र रहेगा।