प्रशासन सख्त : चल समारोह की अनुमति नही, डीजे-बैंड पर रहेगा  प्रतिबंधित

Administration strict: no moving ceremony allowed, DJ-band will remain banned

प्रशासन सख्त : चल समारोह की अनुमति नही, डीजे-बैंड पर रहेगा  प्रतिबंधित
रिपोर्ट। दुर्गेश नरोटे, छिंदवाड़ा

प्रशासन सख्त : चल समारोह की अनुमति नही, डीजे-बैंड पर रहेगा  प्रतिबंधित

छिंदवाड़ा। कोरोना काल में दुर्गाउत्सव और पंडाल लगाने की अनुमति तो मिल गई है, लेकिन इसके लिए इस वर्ष अलग से गाइड लाइन जारी की गई हैं। कोरोना महामारी के चलते सभी सार्वजानिक समाहरोह पर रोक लगी हुई है। ऐसे में किसी भी आयोजन में भीड़ एकत्रित करने की अनुमति नही है। इस वर्ष गणेश उत्सव भी शांति पूर्वक संपन्न हुआ था। उसी प्रकार अब दुर्गा विसर्जन को भी बिना किसी शोर गुल के शांति पूर्वक संपन्न कराये जाने की तैयारी प्रशासन कर रहा है। ऐसे में शासन द्वारा जारी की गई गाईडलाईन का नियमानुसार सही से पालन हो इसे देखते हुए सोमवार को कोतवाली थाना प्रभारी मनीष राज भदौरिया ने सिटी कोतवाली में शहर के सभी डीजे और बैंड संचालको की बैठक ली और शासन के दिशा निर्देशो से डीजे और बैंड वालो को अवगत कराया। गाईडलाईन के हिसाब से इस वर्ष किसी भी प्रकार का चल समारोह, विसर्जन यात्रा, रैली की अनुमति नही होगी। कोई भी समिति प्रतिमा को विसर्जन के लिए बैंड या डीजे के साथ नही ले जा सकेगी। समिति से जुड़े 10 सदस्य जायेंगे और प्रतिमा का विसर्जन कर आएंगे। सभी बैंड और डीजे संचालको को निर्देश दिए गए है की सार्वजानिक चल समाहरोह के लिए कही भी कोई संचालक डीजे और बैंड उपलब्ध नही करायेगा। कोरोना संक्रमण को देखते हुए इस वर्ष चल समारोह में बैंड एव डीजे बजाने पर पूर्णतः प्रतिबन्ध लगाया गया है। डीजे संचालक दुर्गा पंडालों में अपने डीजे लगा सकते हैं, लेकिन डीजे निर्धारित सिमित आवाज में ही बजाना होगा। इसके अलावा किसी भी चल समारोह या रैली के लिए डीजे की अनुमति नही होगी। टीआई ने सभी संचालको को हिदायत देते हुए स्पष्ट किया है की प्रतिबन्ध के बावजूद अगर ऐसे किसी भी कार्यक्रम में डीजे या बैंड बजाया जाता हैं, या कोई नियमो का उलंघन करते पाया गया तो संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।