मध्यप्रदेश: कोरोना संक्रमित हुए उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थ ओएसडी, विभाग में हड़कंप ....

Corona infected OSD posted in higher education department

मध्यप्रदेश: कोरोना संक्रमित हुए उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थ ओएसडी, विभाग में हड़कंप ....
रिपोर्ट - ब्यूरो CTN भारत, भोपाल

मध्यप्रदेश: कोरोना संक्रमित हुए उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थ ओएसडी, विभाग में हड़कंप ....

मध्यप्रदेश में लगातार कोरोना संक्रमितों की संख्या बढ़ रही है। इसी बीच उच्च शिक्षा विभाग में पदस्थ ओएसडी कोरोना पॉजिटिव हो गए हैं। इलाज के लिए उन्हें चिरायु अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। ओएसडी कोरोना पॉजिटिव होने से उच्च शिक्षा विभाग में भय का माहौल व्याप्त है।

गौरतलब है की ओएसडी के कोरोना पॉजिटिव आने के बाद अब सभी कर्मचारी और अधिकारी पूरे सतपुड़ा भवन को कंटेनमेंट एरिया घोषित करने की मांग कर रहे हैं। वहीं प्रशासन द्वारा ओएसडी के कार्यालय में पदस्थ सभी कर्मचारियों को घर पर क्वॉरेंटाइन रहने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही अब उनकी कॉन्टेक्ट हिस्ट्री भी तलाशी जा रही है।

कार्यालय पहुंचे अधिकारी और कर्मचारी
इसके अलावा गुरुवार को राज्य शासन के आदेश के बाद राज्य के 50 प्रतिशत कर्मचारी और 100 प्रतिशत अधिकारी कार्यालय पहुंचे।

एडिटर - दीपक कोल्हे