शारदा खदान के उद्घाटन से क्षेत्र की हसरतों को लगेंगे नए पंख कन्हान क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित शारदा खदान का शुभारंभ
Inauguration of Sharda mine, the Hussars of the region will get new wings. The much awaited Sharda mine of Kanhan region will be launched
शारदा खदान के उद्घाटन से क्षेत्र की हसरतों को लगेंगे नए पंख कन्हान क्षेत्र की बहुप्रतीक्षित शारदा खदान का शुभारंभ
- केंद्रीय कोयला मंत्री प्रह्लाद जोशी दिल्ली से करेंगे ई-ओपनिंग।
- भोपाल से सीएम शिवराज सिंह चौहान, नागपुर से केंद्रीय मंत्री नितिन गड़करी और दिल्ली से कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी ने की शारदा माइंस खदान की ओपनिंग।
- दो दशक का लंबा इंतजार आज हुआ खत्म।
- शारदा खान की इस ओपनिंग से बदलेगी कन्हान कोयला अंचल और जुन्नारदेव की तस्वीर।
- कोविड-19 के चलते सोशल डिस्टेंसिंग का होगा परिपालन।
जुन्नारदेव / छिंदवाड़ा । कन्हान क्षेत्र की शारदा और पेंच क्षेत्र की धनकसा कोयला खदान परियोजना का जिले को वर्षो से इंतजार था, शारदा परियोजना करीब 17 साल बाद जमीन पर उतर पा रही है, जबकि धनकसा खदान करीब 11 साल के संघर्ष के बाद कागजो में उतरकर अस्तित्व में आ रही है, हालाकि इसके पूर्व भी दो बार इसका भूमिपूजन हो चूका है मगर काम शुरू नही हो सका था, प्रधानमंत्री नरेन्द मोदी और सीएम शिवराज सिंह चौहान एव स्थानीय भाजपा नेताओ के प्रयास से जिले वासियो का बरसो पुराना सपना आज खदानों की ओपनिंग के साथ सच हो रहा है।
कन्हान क्षेत्र की बहुप्रतिक्षित एवं महत्वाकांक्षी शारदा भूमिगत खान परियोजना का शुभारंभ 6 जून 2020 दिन शनिवार को किया गया । इसका शुभारंभ केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी अपने दिल्ली स्थित कोल भवन कार्यालय से बटन दबाकर उद्घाटन किया। इस दौरान उनके साथ केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी विशेष रूप से मौजूद रहें। वेब लिंक के माध्यम हुए इस उद्घाटन में प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भोपाल विशेष रुप से जुड़ें। गौरतलब है कि वेकोली के जुन्नारदेव के कन्हान क्षेत्र की शारदा भूमिगत खान परियोजना के साथ ही नागपुर क्षेत्र की अदासा तथा पेंच क्षेत्र की धनकशा कोयला खान का भी उद्घाटन किया गया। कन्हान कोयला अंचल की इस अतिमहत्वाकांक्षी और बहुप्रतीक्षित शारदा भूमिगत खान परियोजना का अपना बीते दो दशक से अलग ही रोचक इतिहास रहा है उद्घाटन समारोह में कोविड-19 के सभी दिशा-निर्देशों का पूर्णतया पालन किए जाने की बात वेकोली के सीएमडी राजीव रंजन मिश्र तथा कन्हान क्षेत्र के महाप्रबंधक मोहम्मद साबिर ने कही है।
अब दिल्ली से दबेगा विकास का बटन -
आज शनिवार को इस कन्हान कोयला अंचल की नई शारदा भूमिगत खदान के शुभारंभ हो जाने से विकास की एक नई अवधारणा का जन्म लेना तय माना जा रहा है। बीते दो दशक से लगातार छले जाने वाले इस क्षेत्र को केंद्र की भाजपानीत नरेंद्र मोदी सरकार के द्वारा दी जा रही इस सौगात को लेकर क्षेत्र का कोयला श्रमिक, व्यापारी तथा आम जनता का एक बड़ा वर्ग खासा खुश नजर आ रहा है। लगातार छला जा चुका यह वर्ग अब भाजपानीत नरेंद्र मोदी की केंद्र सरकार से इस क्षेत्र में विकास की नई उम्मीदों को पंख लगने की नई सकारात्मक सोच से अभिभूत-सा है।




Comments (0)
Facebook Comments