"बेगानी शादी में अब्दुल्ला दिवाना" शारदा माइन्स को लेकर भाजपा का आरोप .....
Due to the efforts of the Chief Minister of the state, Shivraj Singh Chouhan, open sharda and Dhankasa mines on the demand of BJP workers - Bunty Sahu (BJP District President)
"बेगानी शादी में अब्दुल्ला दिवाना" शारदा माइन्स को लेकर भाजपा का आरोप .....
प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के प्रयासों से भाजपा कार्यकर्ताओं की मांग पर खुली शारदा और धनकसा खदान - बंटी साहू (भाजपा जिला अध्यक्ष )
छिंदवाड़ा - मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा वीडियों कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शारदा अंडरग्राउंड प्रोजेक्ट और धनकसा अंडरग्राउंड प्रोजेक्ट खदानों का आनलाईन शुभारंभ किया गया । आज भाजपा कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, पूर्व विधायक ताराचंद बावरिया, नथनशाह कवरेती ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता इन खदानों को शुरू करवाने के लिये विगत् कई वर्षो से माननीय मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के माध्यम से केन्द्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी जी, केन्द्रीय मंत्री पियूष गोयल लगातार मांग कर रहे थे । आज जिले की बहुप्रतिक्षित शारदा अंडरग्राउंड प्रोजेक्ट और धनकसा अंडरग्राउंड प्रोजेक्ट खदानों की शुरूआत होने से न केवल कोयलांचल अपितु समूचे जिले को इसका लाभ पहुंचेगा । इन खदानों के खुलने से बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा साथ जिले में आर्थिक गतिविधियाँ बढ़ेगी ।
वही भाजपा ने आरोप लगाते हुए कहा की परियोजना का प्रारंभ होते ही कांग्रेस इसका श्रेय लेने की घटिया राजनीति पर उतारू है । शारदा खदान का भूमिपूजन वर्ष 2003 में तत्कालीन मुख्यमंत्री सुश्री उमा भारती एवं तत्कालीन कोयला राज्यमंत्री प्रहलाद पटेल द्वारा किया गया था वर्ष 2004 से 2014 तक केन्द्र में यूपीए की सरकार थी और कमलनाथ जी केन्द्रीय मंत्री रहे । इन 10 वर्षो में कमलनाथ जी ने इन खदानों को शुरू करवाने में कोई दिलचस्पी नहीं ली और अब जब भाजपा सरकार द्वारा इन खदानों को प्रारंभ किया जा रहा है तो कांग्रेस नेता ‘‘बेगानी शादी में अब्दुल्ला दिवाना’’ की तर्ज पर अपने नेताओं को श्रेय देने के लिये विज्ञापन के माध्यम से धन्यवाद दे रहे है । जिले के वर्तमान सांसद इसे अपनी उपलब्धि बता रहे है जबकि कुछ समय पूर्व खदान के उद्घाटन के लिए उनके पास समय नही था ।
वही प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया गया की एक और जहां श्रेय लेने की झूठी राजनीति हावी है वही भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, परासिया के पूर्व विधायक ताराचंद बाबरिया, जुन्नारदेव के पूर्व विधायक नथनशाह कवरेती, भाजपा नेता आशीष ठाकुर इस खदान को प्रारंभ करवाने के लिए लगातार प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के माध्यम से केन्द्रीय कोयला मंत्री एवं कोल्डफील्ड के अधिकारियों से संपर्क में थे दिनांक 27 अक्टूबर 2017 को पूर्व विधायक ताराचंद बाबरिया,नत्थन शाह जी एवं भाजपा एवं बीएमएस के प्रतिनिधि मंडल के साथ दिल्ली मंत्रालय में पीयूष गोयल जी से मुलाकात कर जल्द शारदा खोलने की मांग की गई थी । दिनांक 26 मार्च 2018 को मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी से ताराचंद बाबरिया द्वारा कोयला खदान को लेकर चर्चा की गई थी । 24 मई 2018 को नथनशाह कवरेती जी एवं ताराचंद बाबरिया जी के द्वारा शारदा खदान तक जन जागरण हेतु मोटरसाइकिल रैली निकाली गई थी उक्त मोटरसाइकिल रैली धनकसा खदान से प्रारंभ होकर शारदा परियोजना होते हुए दमुआ में समाप्त हुई थी । दिनांक 27 सितंबर को सीएए के समर्थन में प्रबुद्धजनों के संगोष्ठी कार्यक्रम में पधारे कोयला मंत्री माननीय प्रहलाद जोशी जी से पूर्व विधायक ताराचंद बाबरिया द्वारा जल्द से जल्द कोयला खदान को चालू किये जाने का निवेदन किया गया था । 21/05/2020 को भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू के नेतृत्व में पूर्व विधायक ताराचंद बाबरिया सहित भाजपा परासिया का प्रतिनिधि मंडल जिला कलेक्टर से मिला एवं शारदा व धनकसा खदान को खोलने संबंधी ज्ञापन सौपा । लगातार कोयला मंत्रालय एवं वरिष्ठ भाजपा नेताओं व प्रशासनिक अधिकारियो से संपर्क बनाकर इस खदान को खोले जाने के लिए भाजपा द्वारा हर संभव प्रयास किये गए । अब खदान खुलने पर श्रेय की राजनीति के लिए कांग्रेस द्वारा क्षेत्र की जनता को गुमराह करने का प्रयास किया जा रहा है जबकि क्षेत्र की जनता जानती है कि पूर्व में जब मोआरी खदान बन्द होने की कगार पर थी तब भी पूर्व विधायक ताराचंद बाबरिया तत्काल जाकर स्टेट हेंगर पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चैहान जी से मिले थे और अगले दिन मुख्यमंत्री ने स्वयं कोयला मंत्री से दिल्ली जाकर मुलाकात की और बन्द होती खदान के आदेश को तत्काल रद्द करवाया था । कोयलांचल की जनता, क्षेत्र की जीवनदायनी शारदा खदान एवं धनकसा खदान के प्रारंभ होने को लेकर हर्षित है भाजपा जिलाध्यक्ष विवेक बंटी साहू, पूर्व विधायक ताराचंद बाबरिया , पूर्व विधायक नत्थन शाह, भाजपा नेता आशीष ठाकुर सहित भाजपा जिला संगठन ने शारदा एवं धनकसा खदान के प्रारंभ करवाने पर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय शिवराज सिंह चौहान , केंद्रीय कोयला मंत्री प्रहलाद जोशी , केन्द्रीय रेल मंत्री पियूष गोयल को धन्यवाद देते हुये आभार प्रकट किया गया ।


Comments (0)
Facebook Comments