देश में लॉक डाउन 3 मई तक, फिर उसके पहले छुट क्यों...?
The team of CTN India urges everyone to stay away from fake and rumor-mongering news in social media and prevent other people around them from making such news viral, the district administration is keeping a close watch on social media. It is, in this case, fake news spreading false rumors can also be made viral without thinking randomly, such people may be subjected to police action.
देश में लॉक डाउन 3 मई तक, फिर उसके पहले छुट क्यों...?
छिन्दवाड़ा- कोरोना महामारी के चलते एव इससे बचाव के मद्देनजर इन दिनों पुरे देश में लॉक डाउन जारी है, प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा सर्व प्रथम पहले चरण में 21 दिन का लॉक डाउन की घोषणा की गई थी जो की 14 अप्रैल को समाप्त होने वाला था, मगर उसी बीच देश में कोरोना के हालात को देखते हुए पीएम मोदी ने इसे दूसरे चरण में 18 दिन के लिए और आगे बढ़ाते हुए लॉक डाउन-2 की घोषणा कर दी जो की 3 मई तक पुरे देश में जारी रहेगा, लॉक डाउन में किसी भी व्यक्ति को घर से निकलने की अनुमति नही है, जो आवश्यक सेवा से जुड़े व्यक्ति है बस उन्हें थोड़ी छुट दी गई है उन्हें अपनी आईडी अपने पास रखना अनिवार्य है तभी उन्हें आवा जाही की अनुमति दी जा रही है, पुरे देश में 3 मई तक सख्ती के साथ लॉक डाउन जारी रहेगा इस दौरान कृषि कार्य को छोड़कर अन्य सभी तरह की गतिविधियों पर प्रतिबन्ध लगाया गया है, भीड़ भाड़ वाली सभी गतिविधिया बंद रखे जाने के निर्देश सरकार द्वारा दिए गए है, विशेष कर शहरी इलाको में 3 मई तक अतिआवश्यक वस्तुओ को छोड़कर अन्य सभी प्रकार के प्रतिष्ठान बाजार दुकाने बंद रखे जाने के दिशा निर्देश दिए गए है, बड़ा सवाल ये है की जब भारत सरकार द्वारा 3 मई तक लॉक डाउन की घोषणा की गई है तो फिर उसके पहले से छुट क्यों.....? वैसे भी हमारे जिले में चार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिल चुके है वही विगत दिनों इलाज के दौरान एक युवक की मौत भी हो चुकी है, 3 पॉजिटिव मरीजो का इलाज जारी है, ऐसी स्थिति के चलते लॉक डाउन में जरा भी छुट दिया जाना खतरे से खाली नही है, शहरी इलाको में ज्यादातर तो आमलोग को भी छुट दिये जाने के खिलाफ है, हर कोई इस कोरोना वायर से होने वाले नुकसान को भली भाती समझ रहा है, यही वजह है की शहर का आम व्यक्ति भी 3 मई तक टोटल लॉक डाउन रखे जाने के पक्ष में दिखाई दे रहा है, उसके बावजूद भी अगर छुट दी जाती है तो वो आगे आने वाले दिनों में जिले के लिए परेशानी का कारण भी बन सकती है, वैसे भी पीएम मोदी भी साफ साफ कह चुके है जान है तो जहान है, इसे देखते हुए स्थानीय प्रशासन को चाहिए की वो आगे भी सख्ती के साथ लॉक डाउन को जारी रखे, सरकार द्वारा किसानो के साथ ग्रामीण क्षेत्रो में आंशिक छुट दिए जाने की घोषणा जरूर की गई है उसके लिए गाइडलाइन भी जारी की गई है, साथ ही ग्रामीण क्षेत्रो में निर्माण कार्य में दी जाने वाली छुट के लिए भी कई प्रकार के सख्त नियम एव शर्ते लागु की गई है इसका सभी को पालन करना अनिवार्य है इसमें सोशल डिस्टेंसिंग, सेनेटाइजिंग, हेंड ग्लफ्स और फेस मास्क लगाना अनिवार्य किया गया है।
सोशल मिडिया में वायरल सूचि से फैली अफवाह, बड़ी संख्या में घरो से निकले लोग...
लॉक डाउन के बीच रविवार को शोशल मिडिया में एक सूची बड़ी तेजी से वायरल हो रही थी, उक्त सूची को वायरल कर लोगो द्वारा दावा किया जा रहा था की सोमवार से छुट मिल रही है, बाकायदा इस सूचि में क्या खुलेगा क्या बंद रहेगा नाम के साथ उसका भी दावा किया जा रहा था, आप को बता दे की प्रशासन की तरफ से न तो अभी ऐसी कोई घोषणा की गई है और न अधिकृत तौर पर कोई सूची जारी की है, न तो इस सूची पर कोई सील लगी है और न किसी के साइन है, ये महज सोशल मिडिया का कमाल और कोरी अफवाह है, उसी का नतीजा रहा की सोमवार को बड़ी संख्या में शहर के लोग घरो से निकल कर सड़क पर आ गए, हर जगह भीड़ ही भीड़ नजर आ रही थी, रोज की अपेक्षा सोमवार को लॉक डाउन के बावजूद यातायात काफी ज्यादा दिखाई दिया, इसकी वजह पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी, पुलिस अधीक्षक विवेक अग्रवाल भी सड़क पर उतरे और अलाउंसमेंट के माध्यम से लोगो को समझाईश देकर 3 मई तक घर में ही रहने का निवेदन करते दिखे, वही फव्वारा चौक में सीएसपी अशोक तिवारी तो शिवाजी चौक में डीएसपी सुदेश सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी और पेट्रोलिंग वाहन दल बल के साथ पुरे शहर में मोर्चा संभाले नजर आये।
CTN भारत की टीम सभी से आग्रह करती है की सोशल मिडिया में चल रही फर्जी और अफवाह फैलाने वाली खबरों से सभी बचे एव अपने आस पास के अन्य लोगो को भी ऐसी खबरों को वायरल करने से रोके, जिला प्रशासन सोशल मिडिया पर पैनी निगाह रखे हुए है, ऐसे में गलत अफवाह फैलाने वाली फर्जी खबरों को बिना सोचे समझे वायरल करना भारी भी पड़ सकता है, ऐसे लोगो पर पुलिस कार्यवाही हो सकती है।


Comments (0)
Facebook Comments