जबलपुर क्राइम ब्रांच और थाना बरेला की सैयुक्त कार्यवाही से आरोपी को पकड़ा गया
Accused was arrested by the joint proceedings of Jabalpur Crime Branch and Police Station Barella
जबलपुर क्राइम ब्रांच और थाना बरेला की सैयुक्त कार्यवाही से आरोपी को पकड़ा गया
चार दिन पूर्व रानी अवंति बाई वार्ड के अंतर्गत हुआ था सफाई कर्मचारी पर हमला। हमला कर घायल करने वाले 2 शातिर बदमाशो को गौरचौकी पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम ने मुखबिर की सूचना पर घेराबंदी कर किया गिरफ्तार।
क्या था पूरा मामला
दीपक बाल्मीक नामक नगर निगम के सफाई कर्मचारी को चार दिन पूर्व तीन बदमाशों ने चाकू,फावड़ा और रॉड से हमला कर घायल कर दिया गया था,दीपक के अनुसार जब वह नगर निगम के वाहन से कटिया घाट में सफाई का कार्य कर वापस लौट रहा था तभी तीनो आरोपीयो ने शराब के नशे में उस पर प्राणघातक हमला कर घायल कर दिया था,जिसकी रिपोर्ट गौरचौकी थाने में की गई थी।हमले के बाद से ही तीनो आरोपी नरेश भूमिया,दिनेश चौधरी और बंटी चौधरी फरार चल रहे थे।
गौर पुलिस को मिली बड़ी सफलता
मुखबिर के द्वारा पुलिस को सूचना मिली कि बम्बमपुरा बरेला के पास दिनेश चौधरी और बंटी चौधरी किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की नीयत से खड़े है,सूचना मिलते ही गौरचौकी प्रभारी नितिन पांडेय और क्राइम ब्रांच की टीम ने घेराबंदी करते हुए दोनो आरोपियों को धर दबोचा,पकड़े गए दोनो आरोपियों में से एक बंटी चौधरी क्षेत्र का निगरानी शुदा बदमाश है जिसके ऊपर पूर्व में हत्या के प्रयास का मामला भी गोराबाजार थाने में दर्ज है और जिस पर 10000 हज़ार का इनाम भी जबलपुर S.P.द्वारा घोषित किया गया था लगभग एक साल से फरार चल रहे बंटी चौधरी कजरवारा क्षेत्र का निगरानी शुदा बदमाश है,जिसका पकड़ा जाना कही ना कही गौर पुलिस एक बड़ी सफलता के रूप में देख रही है।
सफाई कर्मचारी दीपक बाल्मीक पर हमला करने वाले तीन में से दो आरोपियों को पुलिस ने पकड़ लिया है वही तीसरा आरोपी नरेश भूमिया अभी फरार है जिसकी तलाश जारी है।
हमले में प्रयुक्त फावड़ा,चाकू और रॉड और एक डिस्कवर बाइक पुलिस ने जप्त कर आरोपियों को जेल भेज दिया है।
सफाई कर्मचारी पर हमला करने वाले तीनो आरोपियों पर जबलपुर S.P.शिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा तीन तीन हज़ार का इनाम भी घोषित किया गया था।
दोनो आरोपियों को पकड़ने में गौरचौकी प्रभारी नितिन पांडेय बरेला थाना प्रभारी सुशील चौहान सहित क्राइम ब्रांच की सराहनीय भूमिका रही जिसको देखते हुए जबलपुर S.P.सिद्धार्थ बहुगुणा के द्वारा इनाम की घोषणा भी की गई है।


Comments (0)
Facebook Comments