इंदौर से जबलपुर लाया गया कोरोना पॉजिटिव कैदी मेडिकल आइसोलेशन वार्ड से भागा

Corona positive prisoner brought from Indore to Jabalpur fled from isolation ward of hospital

इंदौर से जबलपुर लाया गया कोरोना पॉजिटिव कैदी मेडिकल आइसोलेशन वार्ड से भागा
रिपोर्ट - शोभित घारू, जबलपुर

इंदौर से जबलपुर लाया गया कोरोना पॉजिटिव कैदी मेडिकल आइसोलेशन वार्ड से भागा

इंदौर से लाया गया NSA का कैदी हुआ जबलपुर मेडिकल से फरार....

जावेद नामक कैदी को कोरोना पॉज़िटिव के चलते किया गया था भर्ती....

मेडिकल हॉस्पिटल से हथकड़ी खोलकर हुआ फरार....

कैदी के फरार होते ही पूरे हॉस्पिटल में मची अफरातफरी...

जहाँ जावेद को रखा गया था वहां से पुलिस का पहरा कुछ दूरी पर था...

जावेद की गिरफ्तारी पर पुलिस अधीक्षक अमित सिंह ने नकद 10 हजार इनाम की घोषणा की है....

 

जबलपुर। Coronavirus Jabalpur News : इंदौर में चिकित्सकों पर पथराव के मामले में गिरफ्तार कर जबलपुर लाया गया  NSA  का आरोपी  जावेद खान मेडिकल कॉलेज अस्पताल के कोविड-19 आइसोलेशन वार्ड से रविवार शाम करीब साढ़े 4 बजे भाग गया। 11 अप्रैल को वह कोरोना वायरस से पॉजिटिव पाया गया था, जिसके बाद उसे मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड में भेज दिया गया था।