सरकारी कर्मचारियों-शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, विभाग ने जारी किया आदेश, छुट्टियां हुई निरस्त

Big news for government employees-teachers, department issued order, holidays canceled

सरकारी कर्मचारियों-शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, विभाग ने जारी किया आदेश, छुट्टियां हुई निरस्त
रिपोर्ट। एडिटर, दीपक कोल्हे

सरकारी कर्मचारियों-शिक्षकों के लिए बड़ी खबर, विभाग ने जारी किया आदेश, छुट्टियां हुई निरस्त

भोपाल । मध्य प्रदेश में शासकीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर सामने आई है। इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। जारी आदेश के मुताबिक विभाग ने सभी शासकीय कर्मचारी और स्कूल टीचर्स  की गर्मियों की छुट्टियां निरस्त कर दी है वहीं आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।

बता दें कि शुक्रवार को राज्य निर्वाचन आयोगद्वारा पंचायत चुनाव की घोषणा कर दी गई है। इसके साथ आचार संहिता को भी लागू कर दिया गया है। साथ ही सरकार तैयारियों में जुट गई है। 1 मई से 9 जून तक शिक्षकों की गर्मी की छुट्टियां घोषित की गई थी। वहीं पंचायत चुनाव के चलते अब इसे निरस्त करने का फैसला लिया गया है। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस मामले में आदेश जारी कर दिया है।

आदेश को तत्काल प्रभाव से लागू करने के निर्देश देते हुए कहा गया है कि 27 मई 2022 के परिपालन ने त्रिस्तरीय पंचायत एवं नगरीय निकाय के चुनाव को ध्यान में रखते हुए राज्य शासन द्वारा प्रदेश के सभी शिक्षण संस्थान में कार्यरत शिक्षकों के लिए घोषित अवकाश निरस्त किए जाते हैं।

प्रदेश में नगर निकाय और पंचायत चुनाव में 4 लाख 25 हजार स्टाफ की जरूरत होगी। चुनाव में ड्यूटी लगाने अवकाश तत्काल प्रभाव से निरस्त करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इससे पहले शुक्रवार को पंचायत चुनाव की तारीखों का ऐलान कर दिया गया। 3 चरणों में मतदान प्रक्रिया को पूरा किया जाएगा। वहीं जून-जुलाई में वोटिंग शुरू होगी। बता दे पंचायत चुनाव के लिए 29 मई से नामांकन भरे जाएंगे।

इसमें राज्य निर्वाचन आयुक्त ने कहा कि बरसात के मद्देनजर पंचायत चुनाव पहले आयोजित की जा रही थी। इसमें 30 May को अधिसूचना कलेक्टर द्वारा जारी की जाएगी। 6 जून तक नामांकन पत्र स्वीकार किए जाएंगे। वहीं नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। 10 जून की शाम 3:00 बजे तक आवेदन लिए जा सकेंगे। वही पहले चरण में 25 जून को 115 जनपद पंचायत के चुनाव होंगे। वही दूसरे चरण 1 जुलाई को 106 जनपद, तीसरे चरण मतदान 8 जुलाई को 92 जनपद पंचायतों के लिए आयोजित किया जाएगा।