जिला स्तरीय कबड्डी में हुये रोमांचक मुकाबले, 11 जनवरी से प्रारंभ होगी अखिल भारतीय स्पर्धा

Exciting matches held in district level Kabaddi, All India competition will start from January 11

जिला स्तरीय कबड्डी में हुये रोमांचक मुकाबले, 11 जनवरी से प्रारंभ होगी अखिल भारतीय स्पर्धा
CTN BHARAT

जिला स्तरीय कबड्डी में हुये रोमांचक मुकाबले, 11 जनवरी से प्रारंभ होगी अखिल भारतीय स्पर्धा

छिन्दवाड़ा। दुर्गेश नरोटे।  स्वामी विवेकानंद जी की जयंती पर प्रतिवर्ष जनजागरण मंच द्वारा जिला एवं अखिल भारतीय कबड्डी का आयोजन स्थानीय दशहरा मैदान में 9 से 12 जनवरी तक किया जाता हैं  10 जनवरी को सुबह 10 बजे से देर रात तक जिला स्तरीय मुकाबले खेले गये 9 जनवरी को बारिश हो जाने एवं अनुकूल मौसम न होने के कारण मैच बाधित हुये एवं स्पर्धा देर से प्रारंभ की गयी,वही जिले के हर ब्लाक की टीमों ने इस स्पर्धा में भाग लिया । आयोजन समिति के जी.एस.आर.नायडू व सुशील पटवा ने बताया कि जिले की जामई काॅलेज,खेल एवं युवक कल्याण विभाग नौलाखापा ,तामिया ,पी.जी.काॅलेज छिन्दवाड़ा,इमलीढ़ाना,झिरपानी की टीमें अंतिम 8 में पहंुच गयी हैं। अजय ठाकुर व मुकेश सोनी ने बताया कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता का फाइनल 11 जनवरी को प्रातः 10 बजे से एवं अखिल भारतीय प्रतियोगिता के मैचों का शुभारंभ इसी दिन 11 बजे से प्रारंभ हो जायेगा। स्पर्धा एवं मंच के प्रमुख संयोजक रमेश पोफली ने बताया कि आज खिलाड़ियों के उत्साहवर्धन हेतु धर्मेन्द्र मिगलानी ,पंडित सुशील तिवारी ,मोरेश्वर हिवसे ,डाॅ.गगन कोल्हे ,सुरेन्द्र सिंह बैंस ,वरिष्ठ पत्रकार गोविन्द चैरसिया ,प्रीति बिसेन ,भारती देशभ्राते विशेष रूप से मौजूद थी। स्पर्धा के मैच कमिश्नर श्री इन्द्रजीत बैस ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता के सफल संचालन हेतु राष्ट्रीय स्तर के निर्णायक एम.आर.शर्मा भोपाल, सुरेश बघेल हरदा,अभिषेक चैधरी उज्जैन व नंदकिशोर खगोलिया मंदसौर,छिन्दवाड़ा पहंुच गये हैं जिनकी सेवाऐं 11 जनवरी से ली जा रही हैं। श्री रमेश पोफली एवं राजू नरोटे बताया कि छिन्दवाड़ा के कबड्डी प्रेमियों को 11 एवं 12 जनवरी को होने वाली अखिल भारतीय स्पर्धा में देश की प्रख्यात कबड़डी टीम ईस्टर्न रेल्वे कलकत्ता ,चिल्लर क्लब देहली जे.ए.डी.एकेडमी नोएड़ा यू.पी. ,नील गुरिया हरियाणा किंग इलेवन पानीपत ,समर्थ क्रीड़ा मंडल अमरावती चंदूर बाजार महाराष्ट्र लकी वाइडर्स इंदौर ,भोपाल कार्पोरेशन ,धार इलेवन ,कबड्डी क्लब पुर्णे ,सुपर स्टार मुंबई ,ब्रदर्स क्लब गोंदिया व जबलपुर एकेडमी की टीमों का प्रदर्शन छिन्दवाडा के कबड्डी प्रेमियों को देखने को मिलेगा। मैच के निर्णायक रमेश कुमार ,प्रदीप पटवारी , देवचंद सूर्यवंशी ,रवि दीक्षित ,सोनू दुबे ,दीपक बाघमारे थे। स्पर्धा के आयोजन में इन्द्रजीत सिंह बैस ,सुशील पटवा ,जी.एस.आर.नायडू ,अजय ठाकुर ,मुकेश सोनी ,शरद स्टीफन ,जावेद खान , राकेश चैरसिया का सहयोग प्राप्त हो रहा हैं। वहीं आयोजन समिति के सदस्य राजू नरोटे ,निरपत सिंह टेखरे ,अजय शुक्ला,रविन्द्र पोफली ,विजय गुप्ता ,जफर भाई,रोहित पोफली ,दुर्गेश नरोटे , वेदांत पोफली आयोजन में विशेष सहयोग कर खिलाड़ियों को सभी संभव सुविधाऐं प्रदान कर रहे हैं।

आयोजन समिति के संयोजक रमेश पोफली व निरपत सिंह टेखरे ने इस अवसर पर कबड्डी खेल प्रेमियों से उपस्थिति का अनुरोध किया हैं। जिले के ग्रामीण खिलाड़ियों ने आज उत्कृष्ट कब्ड्डी खेल प्रदर्शन कर क्र्वाटर फाइनल में क्रम में प्रवेश किया।  श्री नायडू ने बताय कि जिला स्तरीय प्रतियोगिता के सेमीफाइनल मुकाबले देर रात तक खेले गये ।