कांग्रेस की ट्रैक्टर पॉलिटिक्स पर भोपाल प्रशासन ने पानी फेरा - कलेक्टर ने जारी किये प्रतिबन्ध के आदेश

Bhopal administration pushes water on Congress tractor politics - Collector issued ban order

कांग्रेस की ट्रैक्टर पॉलिटिक्स पर भोपाल प्रशासन ने पानी फेरा - कलेक्टर ने जारी किये प्रतिबन्ध के आदेश
रिपोर्ट। ब्यूरो CTN भारत, भोपाल

कांग्रेस की ट्रैक्टर पॉलिटिक्स पर भोपाल प्रशासन ने पानी फेरा - कलेक्टर ने जारी किये प्रतिबन्ध के आदेश

  • मप्र विधानसभा का शीतकालीन सत्र 28 दिसंबर को शुरू होगा। कृषि कानूनों के विरोध स्वरूप कांग्रेस विधायक पहले दिन ट्रैक्टर पर सवार होकर विधानसभा जाएंगे।
  • कृषि कानूनों का विरोध; 28 दिसंबर को प्रदेश भर से किसानों को भोपाल बुलाने की तैयारी

भोपाल। मध्य प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र 28 दिसम्बर से शुरू होने वाला है| सत्र के पहले दिन कांग्रेस विधायक ट्रैक्टर पर सवार होकर विधानसभा जाएंगे। सदन के अंदर भी इन कानूनों को लेकर हंगामा होने के पूरे आसार हैं। इस आंदोलन की आहट होते ही सरकार और प्रशासन ने भी तैयारी कर ली है। भोपाल कलेक्टर ने धारा 144 लागू कर दी है। ऐसे में संदेश साफ है कि विधानसभा का घेराव होने की स्थिति बनती है तो कांग्रेस नेताओं की गिरफ्तारी होगी। क्योंकि विधायकों के साथ किसान व कांग्रेस के नेता-कार्यकर्ता भी विधानसभा तक रैली के रूप् में जाएंगे।