सीएम शिवराज राजधानी की सड़कों पर निकले, लोगों को अपने हाथों से पहनाया मास्क
CM Shivraj took to the streets of the capital, wearing masks with his hands to the people
सीएम शिवराज राजधानी की सड़कों पर निकले, लोगों को अपने हाथों से पहनाया मास्क
भोपाल। मध्यप्रदेश सहित अन्य राज्यों में एक बार फिर कोरोना ने अपना कहर बना रहा है और इसे रोकने के लिए शासन प्रशासन हरसंभव प्रयास कर रहे हैं। लोगो से लगातार अपील की जा रही है कि वे मास्क पहनें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें। लेकिन अब भी शायद कई लोग इस बात को समझने के लिए तैयार नहीं। ऐसे में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान स्वम सड़क पर उतरकर अपने हाथ से लोगो को मास्क पहना रहे हैं और जागरूक कर रहे हैं।
#COVID19 से बचाव का सबसे प्रभावी तरीका सही तरीके से मास्क लगाना है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 20, 2021
यदि हम सभी मास्क लगायें, सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करें, तो कोविड19 हमारा कुछ नहीं बिगाड़ सकेगा।
आज न्यू मार्केट में लोगों को जागरुक करने आया हूं और समस्त प्रदेशवासियों से अपील करता हूं कि मास्क अवश्य लगायें। pic.twitter.com/wCTXKFopjx
हाथ जोड़कर सभी से अपील करता हूँ, #COVID19 को गंभीरता से लें! आप सभी की सुरक्षा के लिए हमनें रविवार को भोपाल, इंदौर और जबलपुर में लॉकडाउन का निर्णय लिया है।
— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) March 20, 2021
हमें पैनिक नहीं करना, केवल सावधानी रखनी है।
मास्क से पूरा चेहरा ढँका होना चाहिए, नाक के नीचे या दाढ़ी के नीचे नहीं! pic.twitter.com/vYG6yZMFb4


Comments (0)
Facebook Comments