बैसाखी के सहारे जनसुनवाई में पहुंचा दिव्यांग, प्रशासन ने तत्काल ट्राइसाइकिल उपलब्ध करवाई

Divyang reached public hearing with the help of Baisakhi, administration provided tricycle immediately

बैसाखी के सहारे जनसुनवाई में पहुंचा दिव्यांग, प्रशासन ने तत्काल ट्राइसाइकिल उपलब्ध करवाई
रिपोर्ट। दुर्गेश नरोटे, छिंदवाड़ा

बैसाखी के सहारे जनसुनवाई में पहुंचा दिव्यांग, तत्काल ट्राइसाइकिल में बैठाकर वापस घर भेजा

  • दिव्यांग की समस्या का प्रशासन ने किया तत्काल निराकरण, भेट की ट्राईसाइकिल

छिन्दवाड़ा। कलेक्टर सौरभ कुमार सुमन द्वारा लगभग 7 माह बाद माह नवंबर से प्रारंभ किये गये जनसुनवाई कार्यक्रम से आम जनता की कई समस्याओं का तत्काल निराकरण हो रहा है और उन्हें राहत मिल रही है। इसी कड़ी में 29 दिसंबर मंगलवार को आयोजित जनसुनवाई में पहुंचे जिले के पांढुर्णा विकासखंड के ग्राम टेमनी के 55 वर्षीय जरूरतमंद दिव्यांग अमर उईके की समस्या भी तत्काल दूर हुई है। बैसाखी की मदद से कलेक्ट्रेट पहुंचे दिव्यांग श्री उईके को जिले के सामाजिक न्याय एवं निःशक्तजन कल्याण विभाग के जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के माध्यम से तत्काल एक ट्राइसाइकिल प्रदाय की गई। ट्राइसाइकिल मिलने पर उनके चेहरे पर एक अलग तरह का सुकून और खुशी स्पष्ट दिखाई दे रही थी। इस अवसर पर जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी गजेन्द्र सिंह नागेश, एस.डी.एम. छिंदवाडा अतुल सिंह, नगर निगम आयुक्त हिमांशु सिंह और जिला दिव्यांग पुनर्वास केंद्र के अधिकारी कर्मचारी मौजूद थे।