मध्य प्रदेश में कोरोना से जुड़े प्रतिबंध हटाए गए तो पूर्व सीएम कमलनाथ ने जाहिर की अपनी नाराजगी
Former CM Kamal Nath expressed his displeasure when restrictions related to Corona were lifted in Madhya Pradesh
मध्य प्रदेश में कोरोना से जुड़े प्रतिबंध हटाए गए तो पूर्व सीएम कमलनाथ ने जाहिर की अपनी नाराजगी
- स्कूल, कॉलेज, शॉपिंग मॉल खोलने के सरकार ने दिया आदेश
भोपाल। कोरोना संक्रमण नियंत्रित होने के बाद मध्य प्रदेश सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए इससे जुड़े सभी प्रतिबंधों को हटाने का निर्णय लिया है। लगभग आठ माह बाद अब प्रदेश में रात का कर्फ्यू भी नहीं होगा। विवाह, अंतिम संस्कार और चल समारोह के लिए व्यक्तियों की अधिकतम उपस्थिति की सीमा का भी कोई बंधन नहीं रहेगा। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कोरोना की स्थिति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को प्रतिबंधों को हटाने के संबंध में दिशा निर्देश जारी करने के निर्देश दिए। उधर, देर शाम गृह विभाग ने इस संबंध में आदेश भी जारी कर दिया। मप्र सरकार के इस निर्णय के बाद राजनीतिक बयानबाजी शुरु हो गई है। मप्र के पूर्व सीएम कमलनाथ ने माइक्रोब्लागिंग साइट कू पर पोस्ट कर कहा कि कोरोना महामारी के तमाम प्रतिबंध भाजपा के लिये तो पहले से ही नही थे, अब भाजपा के पिछले दिनों संपन्न भोपाल के जम्बूरी मैदान के मेगा आयोजन के बाद आज से मध्यप्रदेश की आम जनता के लिये भी यह तमाम प्रतिबंध हटा लिये गये है। ऐसा लग रहा है कि शिवराज सरकार ने जल्दबाज़ी में यह निर्णय लिया है।


Comments (0)
Facebook Comments