UP की गवर्नर आनंदीबेन पटेल को MP के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार.....

UP Governor Anandiben Patel gets additional charge of Governor of MP

UP की गवर्नर आनंदीबेन पटेल को MP के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार.....
रिपोर्ट - ब्यूरो CTN भारत, भोपाल

UP की गवर्नर आनंदीबेन पटेल को MP के राज्यपाल का अतिरिक्त प्रभार.....

भोपाल | लालजी टंडन के निधन के बाद उत्‍तर प्रदेश की राज्‍यपाल आनंदी बेन पटेल  को मध्‍य प्रदेश की राज्‍यपाल का प्रभार भी सौंपा गया है। आनंदी बेन को मध्य प्रदेश  में राज्यपाल की नियुक्ति होने तक वहां का अतिरिक्त प्रभार दिया गया है। राष्ट्रपति भवन की ओर से जारी आधिकारिक विज्ञप्ति में यह जानकारी दी गई। 

मध्य प्रदेश के राज्यपाल लालजी टंडन का मंगलवार को निधन हो गया था। वे 85 वर्ष के थे. लालजी टंडन का मेदांता अस्पताल में करीब डेढ़ महीने से इलाज चल रहा था| शुक्रवार को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने मप्र के राज्यपाल के पद के लिए नियमित इंतजाम होने तक यूपी की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल को मप्र के राज्यपाल के कार्यों का निर्वहन करने के लिए नियुक्त किया है। आनंदी बेन पटेल पहले भी मध्‍य प्रदेश की राज्‍यपाल रह चुकी हैं।